पेटलावद भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित
कार्यकारिणी में 19 पदाधिकारी तथा 61 सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित है
झाबुआ-रतलाम (संदीप बरबेटा) - मध्य प्रदेश भाजपा संगठन की अनुशंसा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक की सहमति से पेटलावद भाजपा मंडल की कार्यकारिणी का गठन पेटलावद मंडल अध्यक्ष संदीप मांडोत द्वारा की गई । जिसमें 19 मंडल पदाधिकारी एवं 61 कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित किए गए है।
झाबुआ जिले के पेटलावद तथा मेघनगर मंडल को छोड़कर सभी मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा पूर्व में की जा चुकी है जिले में भाजपा के 19 मंडलों की कार्यकारिणी में से 2 मंडल मेघनगर एवं पेटलावद की कार्यकारिणी की घोषणा होना शेष रह गई थी। आज पेटलावद भाजपा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार अध्यक्ष श्री मांडोत ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक की सहमति से की है।
यह है मंडल पदाधिकारी
गठित कार्यकारिणी में 6 मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती ममता प्रवीण पंवार (पेटलावद), सुभाषचन्द्र गंगाराम राठौर (करडावद), रमेष वरदा सोलंकी (अजब बोराली), प्रदीप मोहनलाल काग (रूपगढ़), गौतम धन्नालाल गेहलोत (पेटलावद) एवं विनेष सुरतान कटारा (कोदली), 2 मंडल महामंत्री संजय शंकरलाल कहार (पेटलावद) एवं कालूसिंह देवीसिंह मेड़ा (दुलाखेड़ी), 6 मंत्री श्रीमती पान्ना दुलेसिंह बारिया (नाहरपुरा), हीरालाल अंबालाल पाटीदार (अमरगढ़), दीपक रमेषचन्द्र राठौर (पेटलावद), राजाराम दषरथ आंजना (करड़ावद), दयाराम गलिया भाबर (गोपालपुरा) एवं जितेन्द्र बाबुलाल जाटव (पेटलावद), 1 कोषाध्यक्ष संजय कन्हैयालाल मालवीय (पेटलावद), 1 कार्यालय मंत्री जितेन्द्र रतनलाल मेहता (पेटलावद), 1 कार्यालय सह-मंत्री भारतसिंह चौहान (पेटलावद), 1 मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र (लोकू) रमेष परिहार (पेटलावद) तथा एक आईटी सेल संयोजक उत्सव राजेष सोनी (बामनिया) को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा 61 कार्यकारिणी सदस्यों में मंडल क्षेत्र के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।
पेटलावद भाजपा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार होने पर भारतीय जनता पार्टी पेटलावद में हर्ष का माहौल है सभी पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला निरंतर जारी है