वनमंत्री विजय शाह आज नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर के गाँव देड़तलाई पहुंचे
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - प्रदेश के वनमंत्री विजय शाह आज देड़तलाई पहुचे जहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल व विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने शाह का स्वागत किया। वनमंत्री के साथ ज्ञानेश्वर पाटिल ने उपचुनाव के परिणामो पर चर्चा की। श्री पाटिल ने श्री शाह को खकनार मण्डल के परिणाम के बारे में बताया कि पिछले चुनाव में लगभग 5 हजार मतों से हार मिली थी, लेकिन इस बार खकनार मण्डल से लगभग 5 हजार मतों से लीड मिली है। पाटिल ने इसमें एक-एक कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारी, पन्ना प्रमुखों की दिन-रात की मेहनत है। जनता को पिछले 15 महीने की कांग्रेस सरकारी की विफलताए बताई। जनता ने खुद के साथ हुए धोखे को समझा और इस बार भाजपा का साथ दिया। वनमंत्री ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान महापौर अनिल भोसले, खकनार मण्डल अध्यक्ष संजय सहगल, दरियापुर मण्डल अध्यक्ष गजराज राठौर, सतीश देशमुख, मोहन पाटिल, सोनू भावसार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

