स्व. इन्दिरा जी के जन्मदिन पर विधायक सुनील उईके ने ओपन जीम की सौगात दी
दमुआ (रफीक आलम) - देश की पूर्व प्रधानमंत्री प्रिय दर्शनी स्व०श्रीमति इंदिरा गाँधी जी का जन्मदिन हर्षोउल्लाष से मनाया गया,इस अवसर पर क्षैत्रीय विधायक सुनील उइके ने नगर पालिका अध्यक्ष व ब्लाक काँग्रेस कमेटी के साथ मिलकर नव निर्मित इन्द्रा चौंक पर स्व०श्रीमति इन्द्रा गाँधी जी को पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया,तद् उपरान्त सैकडो गरीब जनो को कंम्बल वितरित किए गये, वहीं आम जनमानस स्वास्थ्य रहे इसका ध्यान रखते हुए ओपन जीम का लोकार्पण किया गया जिसमें बच्चे जवान महिला पुरुष को व्यायाम करने का उत्कृष्ट उपकरणों से लाभ मिल पाएगा,इन तमाम कार्यक्रम मे क्षैत्रीय लोकप्रिय विधायक सुनील उइके, नगर पालिक अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, ब्लाक अध्यक्ष विनोद निरापुरे, छोटू पाठक, कमल मदान, अम्मीलाल विशकर्मा राजू सौलंकी नींटू गाँधी लखन पंडोले राजू गांधी, गोल्डी गांधी,शंकर दौन्डे, ओ.पी.सोनी न०पा०उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर सहित अन्य सैकड़ो कांग्रेस जन मौजूद रहे।