नेपानगर विधानसभा में अच्छा काम करने वाले युवाओं को पार्टी में पद देगी भाजपा | Nepanagar vidhansabha main achcha kam krne wale yuvao ko party main pad

नेपानगर विधानसभा में अच्छा काम करने वाले युवाओं को पार्टी में पद देगी भाजपा

अब 30 साल का युवा ही होगा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, भोपाल में भाजपा नेताओं की कार्यशाला और जिलाध्यक्षों की बैठक

नेपानगर विधानसभा में अच्छा काम करने वाले युवाओं को पार्टी में पद देगी भाजपा

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला गुरूवार को भोपाल में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मंडल व बूथ स्तर पर नवनियुक्त पदाधिकारीयो को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद जिलाध्यक्षों की बैठक भी हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि अब भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष 30 साल तक के युवा नेता को ही बनाया जाएगा। साथ ही हाल ही में संपन्न हुए नेपानगर विधानसभा में बेहतर काम करने वाले युवा नेताओं को उनके सालभर की सक्रीयता को देखते हुए पार्टी में विभिन्न पदों पर बैठाया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि बुरहानपुर जिले से भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यशाला में विषय प्रवर्तक के रूप में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब सभी विषय प्रवर्तक जिला व मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।

नेपानगर विधानसभा में अच्छा काम करने वाले युवाओं को पार्टी में पद देगी भाजपा

यह थे प्रशिक्षण के मुख्य विषय-

प्रशिक्षण के मुख्य विषय हमारा विचार परिवार, भाजपा सरकार की उपलब्धियां संगठन की संरचना, भाजपा और हमारा दायित्व, पिछले छः सालों के अंत्योदयी प्रयास, राष्ट्रीय सुरक्षा, व्यक्तित्व विकास, भाजपा का इतिहास विकास आदि रहेंगे।


यह है रणनीति-

कार्यशाला में आगामी नगर निगम और पंचायत चुनाव, बूथ स्तर पार्टी को मजबूत करने, मंडल व जिला कार्यकारिणीयों का गठन आदि विषयों पर प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत तथा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

*पार्टी में युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता- लधवे*

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि भोपाल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह नेता मंडलों को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में पार्टी के द्वारा बताए गए 10 विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। पार्टी ने निर्णय लिया है कि अब पार्टी में युवाओं को प्राथमिता दी जाएगी। जल्दी ही मोर्चां, पार्टी पदाधिकारियों की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। समय देने वाले नेता, कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

*प्रशिक्षण में यह नेता हुए शामिल-*

सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व महापौर अतुल पटेल और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ आदि शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post