महिलायें आत्मनिर्भर होंगी तो देश आत्मनिर्भर होगा:डॉ योगेश पंडागरे | Mahilaye aatmnirbhar hongi to desh atmanirbhar hoga

महिलायें आत्मनिर्भर होंगी तो देश आत्मनिर्भर होगा:डॉ योगेश पंडागरे

सिलाई प्रशिक्षण कार्य मे समस्या न हो इस हेतु विधायक डॉ पंडागरे जी ने दो सिलाई मशीन संस्था को प्रदाय करने की घोषणा की

महिलायें आत्मनिर्भर होंगी तो देश आत्मनिर्भर होगा:डॉ योगेश पंडागरे

बैतूल (यशवंत यादव) - आमला महिलाये आत्मनिर्भर होगी तो परिवार ,समाज और देश आत्मनिर्भर होगा और तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।महिलाये रोजगार से जुड़कर अपनी तरक्की के रास्ते खुद तय करेंगी।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी भी कहते है कि महिलाओ के आत्म निर्भर होने से समाज के प्रगति के द्वार खुलते है।उक्त आशय के विचार डॉ योगेश पंडागरे विधायक ने सुजाता महिला मंडल भीमनगर आमला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।सुजाता महिला मंडल द्वारा महिलाओ के निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन भीमनगर आमला में किया गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता परम् पूज्य दीपांकर भन्ते जी ने की।विशेष अतिथि बतौर समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा,मोहन देवड़े,कृष्णा भूमरकर,अकरम खान,गोपाल खतारे उपस्थित थे।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण किया गया।सुजाता महिला मंडल की अध्यक्ष नालन्दा शेषकर ने सर्वप्रथम संस्था के वर्ष भर के कार्यो से अवगत कराया।उल्लेखनीय है कि सुजाता महिला मंडल विगत 25 वर्षों से सारणी आमला में सक्रिय रूप से जनकल्याणकारी कार्यो में लगा हुआ है।इसी संदर्भ में संस्था द्वारा महिलाओं को निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया था।

महिलायें आत्मनिर्भर होंगी तो देश आत्मनिर्भर होगा:डॉ योगेश पंडागरे

आमला ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की जरूरत मंद महिलाओ ने इस सिलाई प्रशिक्षण में सिलाई सीखी और इस विधा में पारंगत हुई।आज उन महिलाओं को डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला के हस्ते प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।संस्था की अध्यक्ष नालंदा शेषकर और मीनाक्षी चन्देलकर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमला शहरी सहित ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया।डॉ योगेश पंडागरे ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं के सिलाई कार्यो को देखा और कार्यो की प्रशंसा की।संस्था के कार्यो को और गति मिले इस हेतु दो सिलाई मशीन प्रदाय करने की घोषणा की और संस्था को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाने की बात कही,विधायक के हस्ते प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षार्थी महिलाये बहुत प्रसन्न थी।ज्ञात हो कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कुछ महिलाओ ने स्वयं का व्यवसाय भी प्रारंभ कर दिया है,लगभग आधा सैकड़ा महिलाओ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।।कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया।कार्यक्रम में नालंदा शेषकर,दुर्गा नंदेश्वर,मालती चन्देलकर,सरोज चौकीकर,रंजना बोरकर,मीनाक्षी चन्देलकर,उर्मिला सातनकर,गीता उबनारे,शंकर राव शेषकर,देवकी पाटिल,पी के झरबड़े,अंजू शेषकर,गणपति उबनारे,बी डी पाटिल,अजाबराव चौकीकर आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम में आजीविका मिशन के देशमुख जी,नपा के सब इंजीनियर चक्रेश जैन आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नालंदा शेषकर और शंकर राव शेषकर ने व्यक्त किया।इस अवसर पर भीमनगर की कुछ प्रमुख समस्याओ को कृष्णा भूमरकर ने विधायक जी के समक्ष रखा।विधायक डॉ पंडागरे ने उन्हें शीघ्र ही हल करने की बात कही।कार्यक्रम में आमला शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित थी।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News