जयस युवाओ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई | Jays yuvao dharti aba bhagvan birsa munda jayanti badi dhoomdham

जयस युवाओ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई

जयस युवाओ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई

मनावर (पवन प्रजापत) - विधानसभा के ग्राम सिंघाना में जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) ने बड़ी धूमधाम से मनाई। जिसमे मुख्यअतिथि राष्ट्रीय जयस संरक्षक एवं मनावर विधायक डॉ. हिरालाल अलावा रहे। जिसमें  आज बिरसा मुंडा जयंती के शुभ अवसर सिंघाना से बाइक रैली निकालकर सभा स्थल पहुचकर ग्राम डाकरिया पूरा में बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया ।साथी ही कार्यक्रम से हमारे अतिथियों ने सिंघाना से बाइक रैली निकालकर सभा स्थल भगवान का माल्यार्पण कर कार्यक्रम संचालित किया जिसमें  डॉ. हिरालाल अलावा ने भगवान बिरसा मुंडा के जल जंगल जमीन की लड़ाई के साथ साथ बिरसा मुंडा के जीवन में संघर्ष किये उन पर विचार रखे गए। और हमे बिरसा के आंदोलन को आगे बढ़ाना है । 

व  जयस के माध्यम से उनके आंदोलन को हम साकार बनाएंगे।साथ ही पत्रकार कलीम खान का सम्मान किया गया। संदीप अग्रवाल ,  कमल बुंदेला  जादु मसानिया इंदौर जयस प्रेसिडेंट रविराज बघेल बड़वानी से  सुमेर सिंह  बड़ोले  सुनील चौहान  सुभम बुंदेल दिनेश मुवेल अभिषेक डावर अविनाश मसानिया अभिषेक मसानिया  वीरेंद्र ठाकुर  रोहित आदिवासी रावण  चंदन वास्केल प्रेममौर्य  मिलन अलावा सचिन भवेल रोहित आदिवासी  हिमेश मुवेल राकेश नार्गेश आदि जयस युवा सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील चौहान और कार्यक्रम का  आभार सिंघाना जयस अध्यक्ष   शुभम बुंदेला ने किया ।

Post a Comment

0 Comments