घाघरला वन क्षैत्र के तीन अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | Ghagharla van shetr ke teen atikramnakariyo ko police ne kiya giraftar

घाघरला वन क्षैत्र के तीन अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों से तीर एवं गौफन किये जप्त

घाघरला वन क्षैत्र के तीन अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - दिनांक 7/11/2020 को घाघरला वन क्षैत्र में अतिक्रमण हटाने गये वन रक्षक एवं प्रशासन के अधिकारियों पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा तीर एवं गौफन से हमला किया गया था। जिसमें 29 आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर राहुल कुमार लोढा ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार एवं अन्य पर पाँच-पाँच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। आरोपियों की धर पकढ के लिये पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 26/11/2020 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति घाघरला जंगल के रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना पर टीम द्वारा घाघरला जंगल के रास्ते पर एम्बुश (घात) लगाकर नाकाबन्दी की, जहां से कुछ समय बाद तीन व्यक्ति आते हुये दिखे जिनको रोकने पर तीनों व्यक्तियों के द्वारा भागने की कोशिश की गई जिनको टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियों के नाम

1) सोहनलाल पिता रायसिंह बारेला निवासी ग्राम भोरवानी थाना थाटी जिला बडवानी

2) नंदराम पिता शंकर बारेला निवासी दाहिन्दा थाना खकनार

3) जवान सिंह पिता चंदर सिंह बारेला निवासी भूतिया खेडा थाना पिपलोद जिला खण्डवा

को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिनको अपराध क्र 629/20 धारा-147,148,149,353,307,332,395,397,447 भादवि. के जुर्म के बारे में पूछताछ करने पर अपराधियों ने अपने जुर्म को स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर आरोपियों से तीर कमान एवं गोफन भी जप्त किये गये। आरोपियों को आज न्यायालय पेश किया जायेगा। 

सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि. लक्ष्मण सिंह लौवंशी, उनि. शशिकांत गौतम, सउनि. सुनील पाटिल, प्रआर. संदीप कैथवास, प्रआर. राय सिंह, प्रआर. रमेश वास्कले, प्रआर. राजेश पाटिल, आर. अमित अवस्थी एवं आर. भरत की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post