धनौरा निवासी मोहन डेहरिया बने प्रदेश अध्यक्ष | Dhanora nivasi mohan dehriya bane pradesh adhyaksh

धनौरा निवासी मोहन डेहरिया बने प्रदेश अध्यक्ष

धनौरा निवासी मोहन डेहरिया बने प्रदेश अध्यक्ष

धनोरा/हर्रई (जयकुमार डेहरिया) - मोहन डेहरिया बने प्रदेश अध्यक्ष चमत्कारी हनुमान मंदिर में श्री मूर्ति के दर्शन कर  पूजा अर्चना कर माल्यार्पण की।सौसर जाम सावली संकटमोचन हनुमान मंदिर प्रागंण में तृतीय संतान शासकीय लोकसेवक संघ मध्य प्रदेश का प्रथम अधिवेशन प्रथम वार्षिक बैठक संपन्न हुई ,जिसमें संघ के संरक्षक श्री प्रकाश सिंह उइके जी विशेष न्यायाधीश महोदय जबलपुर की अध्यक्षता में संघ का गठन कर मोहन डेहरिया( छिंदवाड़ा ) को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया ,प्रदेश सचिव सुनील बेले,उपाध्यक्ष महेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम सोनबार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मन्सकुमारी डेहरिया सह सचिव संतोष कुमार साहू संगठन मंत्री भगत सिंह डेहरिया ,उमा शंकर तिवारी जिला अध्यक्ष सिवनी,सुरेश मरकाम जिला अध्यक्ष बैतूल मनोनीत किए गए।

  ज्ञात हो मध्यप्रदेश शासन द्वारा तृतीय संतान वाले शासकीय सेवकों के विरुद्ध जांच ,कार्य वाही की जा रही है जिसमें लगभग 25 से 30 हजार शासकीय सेवक प्रभावित हो रहे हैं।  छिंदवाड़ा जिले में एक शिक्षक को की सेवा समाप्त कर दी गई हैं एवम् सिवनी जिले में एक शिक्षक को निलंबन कर दिया है जिस पर संघ ने अत्यंत दुख व्यक्त किया है व पीड़ित साथी को हर संभव मदद करने का निर्णय लिया , संघ  ने बताया कि 26 जनवरी 2001 के बाद बना नियम जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों के लिए बना था ,जिसे शासन  जनप्रतिनिधियों के लिए शिथिल कर दिया गया व कर्मचारियों को 10 से 20 वर्ष सेवा पूर्ण होने बाद एक एक करके कारवाही करना न्यायोचित नहीं है ।

संघ के द्वारा यह निर्णय लिया कि अब किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध जांच व कार्यवाही नहीं होने दिया जाएगा, शासन द्वारा बनाए गए नियम की वैधानिकता को माननीय उच्च न्यायालय में चुनौती देगे

सामूहिक रूप से माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात करेंगे और आज के प्रथम अधिवेशन (प्रथम  बैठक) में  न्यायाधीश महोदय   संघ के अध्यक्ष मोहन डेहरिया सुनील बेले मंसकुमारी डेहरिया  मनमोहन अग्नहोत्री, धनकुमार धुर्वे ,छिंदवाड़ा सिवनी बैतूल,बालाघाट विदिशा जिले से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सैकड़ों शासकीय सेवक उपस्थित हुए व  एकता शंखनाद किया।

Post a Comment

0 Comments