नगर चाँद में धूमधाम से सत्य साई बाबा जी का 95 वा जन्मदिवस मनाया गया | Nagar chand main dhoom dham se saty sai baba ji ka 95 va janmdivas

नगर चाँद में धूमधाम से सत्य साई बाबा जी का 95 वा जन्मदिवस मनाया गया

नगर चाँद में धूमधाम से सत्य साई बाबा जी का 95 वा जन्मदिवस मनाया गया

छिंदवाड़ा/चाँद (राजेंद्र डेहरिया) :- स्थानीय माता मंदिर परिषद चांद में सत्यसाई सेवा समिति के द्वारा सत्यसाई बाबा जी का 95 वा जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। बालविकास के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। वही भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। साथ ही समिति द्वारा सेवाभाव का परिचय देते हुए राहत सामग्री अमृत कलश किट का वितरण भी किया गया। साथ ही संस्कृति कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को जिला अध्यक्ष अरविंद सोनी, चांद समिति अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि ऋषि वैष्णव, रवि डोंगरे एवं चांद समिति सदस्य ऋषिराज पटेल, डॉ फागलाल महोरे, नेपाल सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बालविकास गुरु अरुणा खैरे, किशोर सोनी एवं बालविकास की बालिका गौरी सोनी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर सहित ग्रामीण समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post