2 सटोरिये गिरफ्तार, 22 हजार 640 रूपये 2 मोबाईल जप्त | 2 storiye giraftar 22 hazar 640 rupye 2 mobile japt

2 सटोरिये गिरफ्तार,  22 हजार 640 रूपये 2 मोबाईल जप्त

2 सटोरिये गिरफ्तार,  22 हजार 640 रूपये 2 मोबाईल जप्त

जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा(भा.पु.से.)* द्वारा जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, के कारोबार में लिप्त  आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

              आदेश के परिपालन मे  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर) श्री अगम जैन (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल  एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री अशोक तिवारी के द्वारा क्राईम ब्रांच एवं अनुभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को जुआ, सट्टा के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये कार्यंवाही करने हेतु लगाया गया है।  

2 सटोरिये गिरफ्तार,  22 हजार 640 रूपये 2 मोबाईल जप्त

            थाना अधारताल में आज दिनंाक 6-11-2020 की रात्रि में क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि संजय नगर पावर हाउस के पीछे शनि उर्फ शुभम पटैल सट्टा पट्टी लेख करते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहा है, सूचना पर थाना अधारताल पुलिस एवं क्राईम बं्राच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गयी संजय नगर पावर हाउस के पीछे घेराबंदी कर शनि उर्फ शुभम पटैल उम्र 22 वर्ष निवासी विवेक कालोनी पांडे गैस गोदाम के पास अधारताल तथा प्रत्युष तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी सुभाषनगर मिल्क स्कीम ग्राउण्ड के सामने अधारताल का सट्टा पट्टी लिखते मिले, दोनों से 2 मोबाईल जुमला 22 हजार 640 रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

*उल्लेखनीय भूमिका* - आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने मे क्राईम ब्रांच के सउनि आर.पी. बर्मन, आरक्षक राधेश्याम, ओमप्रकाश, रोहित, आनंद, अमीरचंद एवं थाना अधारताल के उप निरीक्षक भरत लाल बागरी, अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक मोहन तिवारी, आरक्षक पवन, रितेश, हितेन्द्र, शुक्रभान तथा की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News