संभाग में सोलर में रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ी है - संभागायुक्त | Sambhag main solar main registration ki sankhya badi hai

संभाग में सोलर में रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ी है - संभागायुक्त

संभागायुक्त ने विभिन्न विभागों की संभागीय समीक्षा बैठक ली

संभाग में सोलर में रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ी है - संभागायुक्त

उज्जैन (रोशन पंकज) - संभागायुक्त श्री आनन्द कुमार शर्मा ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, मप्रविवि कंपनी, विद्युत सुरक्षा, ऊर्जा विकास निगम के कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक ली। संभागायुक्त ने ऊर्जा विकास निगम के द्वारा सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। संभाग में सोलर ऊर्जा का उपयोग करने के लिये लोगों द्वारा किये जा रहे रजिस्ट्रेशन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उज्जैन संभाग में सोलर ऊर्जा का उपयोग करने के लिये बहुत बड़ी संख्या में लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है। अब तक 5147 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें विभाग ने 3387 का कार्यादेश जारी किया गया। वहीं 2481 व्यक्तियों के यहां सोलर पम्प लगाये गये है। देवास में सर्वाधिक 1750 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। पांच एचपी के पम्प से 15 एकड़ तक में सिंचाई की जा सकती है। वर्तमान में किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। मप्रविवि कंपनी के अधीक्षण यंत्री ने बताया कि संभाग में 6704 ट्रांसफार्मर बन्द पड़े थे, जिसे बदलकर नये ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं। जो व्यक्ति टेम्परेरी कनेक्शन के लिये इच्छुक हैं, उन्हें टेम्परेरी कनेक्शन दिया जा रहा है।


संभागायुक्त ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चालू हैण्ड पम्पों की स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि जो हैण्ड पम्प खराब या बन्द हो जाते हैं, उन्हें अधिकतम सात दिवस के अन्दर सुधार दिया जाता है। 15 नल जल योजनाएं लाईन क्षति के चलते बन्द हैं। बैठक में संभागायुक्त ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा की। आगर-मालवा, देवास, नीमच, मंदसौर में इस योजना के तहत किये गये कार्यों की उन्होंने सराहना की। बाकी शेष बचे जिलों में इस योजना के तहत अपेक्षित प्रगति न आने पर नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि वर्तमान में संभाग में पेयजल की स्थिति ठीक है। संभागायुक्त श्री शर्मा ने बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्यालखेड़ी नहर की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करें। बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सिंचाई का लक्ष्य बढ़ाया गया है। गंगा बावड़ी, चकलेश्वरी में कार्य प्रगतिरत है। लखुंदर एवं सुसनेर में कार्य की प्रगति धीमी है। संभागायुक्त ने कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये।


बैठक में सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।  

Post a Comment

0 Comments