सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा शरदोत्सव
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर नगर पालिका क्षेत्र के मंदिर परिसरों में कालोनियों में शारदीय नवरात्री में दुर्गा उत्सव यानी शरदोत्सव इस बार कोविड-19 के चलते पहले की तरह भव्यता से आयोजित नहीं किया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते इस बार पीथमपुर नगर पालिका क्षेत्र की समितियो द्वारा दुर्गा पूजा सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सादगी तरीके से मनाया जा रहा है।कोरोना संक्रमण के चलते आयोजकों द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।मूर्ति स्थापित हुए स्थलों को आकर्षक बनाने मनमोहक लाइट डेकोरेशन किया गया है। जयनगर कॉलोनी में त्रिभुज गार्डन में मयंक चोकसे मित्र मंडल के नेतृत्व में धार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता प्रदीप द्विवेदी इंटक के धार जिलाध्यक्ष सुरेश चौकसे क्षेत्र की पार्षद मनीषा लालू शर्मा विनोद जमरे धर्मेंद्र तोमर देवेश शर्माआदिश्रद्धालुओं द्वारा आरती की गई। कई पंडालों पर दुर्गा सप्तशती दुर्गा चालीसा का पाठ किया जा रहा है| किसी किसी पंडाल पर डीजे पर भजन व फिल्मी गीतों पर नन्हे मुन्ने बच्चे गरबा कर रहे हैं।