नवरात्रि की अष्टमी में रतेड़ा में हुआ गरबे का भव्य आयोजन | Navratri ki ashtami main rateda main hua garbe ka bhavya ayojan
नवरात्रि की अष्टमी में रतेड़ा में हुआ गरबे का भव्य आयोजन
बैतूल (यशवंत यादव) - माँ अम्बे डांडिया ग्रुप रतेड़ा के द्वारा विशाल गरबे का आयोजन रतेड़ा में आयोजित किया गया जिसमें श्री गणेश और माँ दुर्गा की आरती कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया और गरबे में रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का आयोजन भी माँ अम्बे डांडिया ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे रतेड़ा के कलाकारों ने हिस्सा लिया जिसमे बहुत से छोटे छोटे नन्हे कलाकार भी शामिल हूवे।देर रात तक कार्यक्रम चला। कार्यक्रम कर अंत मे आयोजक समिति के निर्देश पर खुला मंच कर दिया गया जिसमें बहुत से दर्शको ने भी अपनी कला को दिखाते हुए गरबा का भरपूर आनंद उठाया, माँ अम्बे डांडिया ग्रुप के सदस्य पूजा यादव,रिया ठाकुर,टीना ठाकुर,निशा यादव,कुंती यादव,सुषमा यादव,सोनम,वैशाली,पूनम यादव,पूजा,प्रिया सलाम,हर्षलता, कल्याणी,तेजस्वरी,शानू यादव,रानू यादव,निखिल यादव,आरुषि यादव,डॉली गोस्वामी, रानी,दीपाली के साथ और भी बहुत से सदस्यो ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा ग्रामीण मंडल आमला के अध्यक्ष यशवंत यादव,रतेड़ा सरपंच इंद्रा आनंद यादव,मुंशी यादव,गुड्डू सोनी,दीनदयाल यादव,नेपाल सिंह ठाकुर,कैलाश यादव,शिवकरण यादव,के साथ साथ गांव के वरिष्ठ नागरिक के साथ महिला और बच्चे भी बहुत सी संख्या में उपस्थित हुए।
Comments
Post a Comment