![]() |
| बलौदाबाजार; कलेक्टर ने दिव्यांग लव कुमार को दिया व्हील चेयर, पेंशन व आयुष्मान कार्ड भी बनेगा |
बलौदाबाजार - जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजन एवं बुजुर्गो को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को दिव्यांग बालक लव कुमार को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से एक व्हील चेयर प्रदान किया। कलेक्टर श्री शर्मा दतान( ख ) निवासी दिव्यांग लव कुमार पिता रविशंकर निषादशहद को पेंशन प्राप्त नहीं होने और आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की जानकारी पर पेंशन और आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाने के निर्देश अधिकारियो को दिये।इसके साथ ही लव कुमार के माता -पिता का भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिये। लव कुमार कें पिता रविशंकर ने बताया कि उनके पुत्र लव कुमार बचपन से ही दिव्यांग और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। व्हील चेयर मिलने से अब लाने -ले जाने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने तत्काल सहायता मिलने पर शासन -प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान उप संचालक सिनीवली गोयल सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।
