गांधी जयंती के मौके पर कोरोना से निपटने के लिए शहर की संस्थाओं ने चलाई मास्क गिरी | Gandhi jayanti ke moke pr corona se nipatne ke liye shahar ki sansthao

गांधी जयंती के मौके पर कोरोना से निपटने के लिए शहर की संस्थाओं ने चलाई मास्क गिरी

अहिंसा के लिए गांधीगिरी कोरोना लिए मास्क गीरी

गांधी जयंती के मौके पर कोरोना से निपटने के लिए शहर की संस्थाओं ने चलाई मास्क गिरी

जबलपुर (संतोष जैन) - सत्य और अहिंसा के प्रेरक बापू जी का आज जन्म दिवस है लोगों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने और अंग्रेजी शासन के खिलाफ बापू की पहल लोगों में नई सोच का निर्माण करती है बापू के अनुदेशों पर चलने वाले कई लोग हैं जो उनके सिद्धांतों को गांधीगिरी में ढालकर काम करते हैं वहीं वर्तमान में महामारी ऐसा समय है जहां गांधीगिरी की तर्ज पर शहर की सामाजिक संस्थाओं ऋषि राघवेंद्र मानव कल्याण शिक्षा समिति जबलपुर एवं कंचन शिक्षा एवं महिला बाल विकास समिति जबलपुर के द्वारा  मास्क गिरी चलाई गई यानी  बड़ी संख्या में लोगों को मास्क का वितरण करके यह बताया गया कि कोरोना से एकमात्र बचाव  मास्क ही है गांधी जयंती के मौके पर महामारी के काल में सामाजिक संस्था ने मोर्चा संभाला हुआ है लॉकडाउन शुरू होते ही संस्था के द्वारा भोजन के साथ मास्क का वितरण सैनिटाइजर निचली बस्तियों में जाकर मास्क बांटना खाना गेहूं चावल राशन की किट तथा डॉक्टरों को पीपीई किट भी प्रदान की गई पीपीई किट500 तथा राशन की किट करीब 4000 लोगों तक पहुंचाई गई  मास्क का वितरण करीब साढे सात हजार लोगों को किया गया इसी तरह सैनिटाइजर का वितरण शहर की जानी-मानी संस्था ऋषि राघवेंद्र मानव कल्याण शिक्षा समिति वा कंचन शिक्षा एवं महिला बाल विकास समिति ने किया समिति के पदाधिकारियों में संतोष जैन अंकित श्रीवास्तव इंद्रजीत कोष्टा गौरव सोनी गजेंद्र सिंह संगीता कोरी योगेश अग्रवाल योगेश साहू रजनीश तिवारी तथा कई पदाधिकारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post