भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़वाह में स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया स्वागत | Bhajpa ke rashtriya mahasachiv kailash vijayvargiya ka badwah main sthaniya bhajpa netao

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़वाह में स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़वाह में स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

बड़वाह (रोमेश विजयवर्गीय) - मध्यप्रदेश में अब जैसे जैसे 28 सीटो पर होने जा रहे उपचुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे ही भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के बड़े नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर एक दूसरे पर आरोपो प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय नेपानगर उपचुनाव यात्रा के दौरान बड़वाह से गुजरे तो उनका स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया ।इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,  गुलाबचंद मण्डलोई ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व महामंत्री परमजीत राजपाल ,नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग, नपा उपाध्यक्ष गणेश पटेल,साबिर खान ,महामंत्रिद्वय निखिलेश खंडेलवाल ,रवि ऐरन , गुलबीरसिंह भाटिया,प्रज्योत दुबे , पिंटू बंसल, राजेश जायसवाल,दीपक ठाकुर ,महेंद्र अमई गोपाल सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 

पश्चात श्री विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर लगाये जा रहे लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप के सवाल पर कहा की लोकतंत्र की हत्या तो कांग्रेस ने, कमलनाथ जी ने और दिग्विजय सिंह जी ने की है, पिछले विधानसभा चुनाव में जो वादे जनता से किये थे एक भी पूरा नही किया है, झूठे वादे का प्रलोभन देकर सत्ता हतिया कर जनता को धोखा दिया इसीलिए उनकी पार्टी  का एक धड़ा  जो जनता के साथ खड़ा था उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया है। अगर सिंधिया जी अलग हुए हैं तो इस बात के लिए हुये है कि जो वादे हमने जनता से किये थे वो कमलनाथ जी ने पूरे नही किये, इसलिए लोकतंत्र की हत्या तो कांग्रेस ने की है। जीतू पटवारी द्वारा भाजपा पर कमलनाथ की हत्या की साजिश के लगाए आरोप के सवाल पर उन्होंने इसे बचकाना बाते बताकर टिपण्णी करने से इंकार कर दिया। व कहा कि कुछ मुद्दे की बात हो कुछ विचारधारा की बात हो तो उसमे में जवाब भी दूँ। उसके बाद वे नेपानगर के लिए रवाना हो गये।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़वाह में स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया स्वागत


Post a Comment

0 Comments