भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सीएम से बात, कलेक्टर ने रात 9 से 12 बजे तक बालाजी महाराज का रथ निकालने की दी परिमिशन | Bhajpa jiladhyaksh ne ki CM se baat

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सीएम से बात, कलेक्टर ने रात 9 से 12 बजे तक बालाजी महाराज का रथ निकालने की दी परिमिशन

जिलाध्यक्ष ने आमजन से किया आग्रह, कोविड-19 के नियमों का पालन करें, सोशल डिस्टेंस के साथ निकालें रथयात्रा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सीएम से बात, कलेक्टर ने रात 9 से 12 बजे तक बालाजी महाराज का रथ निकालने की दी परिमिशन

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - नवदुर्गा उत्सव के बीच हर साल बालाजी महाराज का रथ नगर में निकलता है। भक्त रथ को भ्रमण कराते हैं, लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के चलते रथ निकालने की परमिशन नहीं मिल रही थी। तब भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को फोन पर स्थिति से अवगत कराया। सीएम ने भी माना कि 400 साल की नगर की यह परंपरा है तो फिर इसे चालू रहना चाहिए। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर प्रवीण सिंह से चर्चा की। कलेक्टर ने शर्तों के आधार पर बालाजी का रथ निकालने की अनुमति दे दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सीएम से बात, कलेक्टर ने रात 9 से 12 बजे तक बालाजी महाराज का रथ निकालने की दी परिमिशन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर भ्रमण के दौरान सावधानी रखना जरूरी है। इस साल रात नौ बजे बालाजी महाराज का रथ निकलेगा। रात 12 बजे वापस अपनी जगह पर आएंगे। यह ध्यान रखें कि इस दौरान किसी भी प्रकार की भीड़ न उमड़े। सब मिलकर त्योहार को सफल बनाएं। मास्क लगाकर ही नगर भ्रमण में शामिल हों। दो वालेंटियर सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। बालाजी महाराज के आगे चल रहे अखाड़े में भीड़ होती है। इसलिए इस बार हम केवल आरती करेंगे। 400 साल की परंपरा बनी रहना चाहिए। सीएम से बात की है। जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने कलेक्टर प्रवीणसिंह का आभार भी जताया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सीएम से बात, कलेक्टर ने रात 9 से 12 बजे तक बालाजी महाराज का रथ निकालने की दी परिमिशन

इस दौरान बालाजी मंदिर समिति के सद्स्यगण, हिन्दू संगठनो से अमित वारुड़े, नितेशसिंह ठाकुर, अजित परदेशी, विपुल कानगो, चंद्रेश भाले, आलोक मिश्रा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post