व्हाट्स एप्प पर अश्लील मेसेज भेजने वाले आरोपी को भेजा जेल | Whatsapp pr ashlil message bhejne wale aropi ko bheja jail

व्हाट्स एप्प पर अश्लील मेसेज भेजने वाले आरोपी को भेजा जेल
   
व्हाट्स एप्प पर अश्लील मेसेज भेजने वाले आरोपी को भेजा जेल

अंजड़ (शकील मंसूरी) - माननीय  न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महोदय बडवानी सुश्री रश्मि मण्डलोई द्वारा अपने आदेश से  फरियादिया को व्हाट्स एप्प पर अश्लील मेसेज भेजने  के आरोप आरोपी अमन पिता आशाराम आयु 24 वर्ष निवासी रानीपुरा बड़वानी  को धारा 294,509,354 (क)(1)(iv) भादवि धारा 67,67A आई टी  एक्ट में जेल भेजा। अभियोजन की ओर से पैरवी सुश्री शीला अलावा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बड़वानी द्वारा की गई। 

  अभियोजन मीडिया प्रभारी सुश्री कीर्ति चैहान ने बताया कि फरियादिया ने थाना बड़वानी  मे लिखित रिपोर्ट की कि आरोपी अमन पिता आशाराम आयु 24 वर्ष फरियादिया के मोबाइल पर व्हाट्स एप्प पर अभद्र अश्लील मेसेज करता हे तथा फरियादिया के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करता हे जिससे फरियादिया बहुत परेशान हे। फरियादिया ने अभद्र व अश्लील मेसेज के स्क्रीन शॉट भी अपनी लिखित रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत किये । थाना बड़वानी द्वारा आरोपी को गिरफतार  कर  न्यायालय में पेश किया।न्यायालय द्वारा आरोपी अमन को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल बड़वानी भिजवा दिया गया।


                                                   अभियोजन मीडिया प्रभारी
                                             कार्या.जिला लोक अभियोजनअधिकारी
                                                    जिला बड़वानी म.प्र

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News