नेपानगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचकर दी भाजपा की रीति नीति की जानकारी | Nepanagar shetr main bhajpa karykartao ne ghar ghar pahuchkar di bhajpa

नेपानगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचकर दी भाजपा की रीति नीति की जानकारी

जगह जगह पोस्टर, बैनर, स्टीकर भी चस्पा किए

नेपानगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचकर दी भाजपा की रीति नीति की जानकारी

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 से 27 सितंबर तक नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके दूसरे दिन शनिवार को भाजपा नेता, कार्यकर्ता नेपानगर के वार्ड क्रमांक 23 और 24 आदर्श कॉलोनी, मनोज टॉकीज एरिया, इंदिरा नगर पहुंचे। यहां घर घर पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश में कराए जा रहे विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महाजनसंपर्क में सेक्टर प्रभारी डॉ.सुजीत पाटिल, वार्ड अध्यक्ष पांडुरंग मराठे, आबिद अली, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, संयोजक संजय विजयवर्गीय, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विजय यादव, नपा उपाध्यक्ष वैशाली पाटिल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेश वारुले, ताराबाई पाटिल, अधिवक्ता शिरील रूपेले, मनीष पवार, संगीता पटेल, हेमलता पटेल, अनिल महाजन, सचिन डीजे, पार्षद रमेश कैथवास, प्रदीप दवे, निलेश महाजन आदि कार्यकर्ता शामिल हुए। जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी ने दी।

नेपानगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचकर दी भाजपा की रीति नीति की जानकारी

वार्ड 7 और 8 में पूर्व नपाध्यक्ष ने किया महाजनसंपर्क
नेपानगर के वार्ड नंबर 07 व 08 में जनसंपर्क प्रभारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु सिंह चौहान ने किया। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, सेक्टर प्रभारी मनोज माहेश्वरी, किशोर सिंह तोमर, प्रकाश गाड़े, गोकुल जाट, पार्षद राजेश गर्ग, अमित चौधरी, अशोक लहासे, किशोर सावकारे सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

महाजनसम्पर्क में शामिल हुयी भाजपा प्रत्याशी
महाजनसंपर्क अभियान के अवसर पर नेपानगर विधानसभा के ग्राम रायतलाई,मोन्द्रा, धावटी, सागमली, दातासाहब, धारबेलधड में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर एवं मंडल अध्यक्ष संजय सहगल द्वारा झंडे एवं स्टीकर लगाकर जनसम्पर्क किया। साथ में रायतलाई सेक्टर के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।  मंडल अध्यक्ष संजय सहगल, नेपानगर विधानसभा सोशल आईटी प्रभारी विनोद तिवारी आदि मौजूद थे।

ग्रामीणों कि समस्या का किया निराकरण
शनिवार को नेपानगर विधानसभा के ग्राम हसीनाबाद, राजोरा में महाजनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर को ग्रामीणों ने कई साल से चली आरही विद्युत पोल की समस्या से अवगत कराया। श्रीमती कासडेकर द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन कर समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News