विधानसभा नेपानगर उपचुनाव के लिए युवा मोर्चा रहे तैयार: जिलाध्यक्ष मनोज लधवे | Vidhanasabha nepanagar upchunav ke liye yiva morcha rhe tayyar

विधानसभा नेपानगर उपचुनाव के लिए युवा मोर्चा रहे तैयार: जिलाध्यक्ष मनोज लधवे

नेपानगर सीट से भाजपा को जिताना हमारी प्राथमिकता

विधानसभा नेपानगर उपचुनाव के लिए युवा मोर्चा रहे तैयार: जिलाध्यक्ष मनोज लधवे

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए युवा मोर्चा पूरी तरह तैयार रहे। हमारी पहली प्राथमिकता इस सीट से चुनाव जीतने की है ताकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहें। इसमें हमसे कहीं भी चूक नहीं होना चाहिए।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने मंगलवार को सुंदरनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित युवा मोर्चा की बैठक में कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश्वर पाटिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बूथ पर पार्टी को जिताना है। बूथ पर माइक्रोमैनेजमेंट करते हुए हमारे प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर जिताने का प्रयास करना है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश्वर पाटिल ने संगठन के युवा मोर्चा की विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर युवा मोर्चा पदाधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में मंडल अध्यक्ष विनोद पाटिल, राहुल जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान नेपानगर विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी एवं सभी मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए। संचालन विक्रम चंदेल ने किया।

आज धूलकोट में होगा युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन

भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को धूलकोट में आयोजित होगा। जिसमें सांसद नंदकुमारसिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह सम्मेलन में शामिल हों।

Post a Comment

Previous Post Next Post