जायंट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर की अध्यक्ष सरोज ठाकुर को मनोनीत किया
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के सरोज ठाकुर ने पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कार्यभार सौपते हुए बताया की वर्ष 2020-21 की कार्यकारिणी के अंतर्गत वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, उपाध्यक्ष डॉ. हर्ष वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ.फोजिया सोडावाला, प्रशासन संचालक श्रीमती शोभा चौधरी, वित्त संचालक मेहुल जैन, संचालक मंडल में रामधारी मित्तल, नरेश सुखवानी, हरिओम अग्रवाल, डॉ. अशोक गुप्ता, रजनी गट्टानी, मनोरमा शर्मा, मीना चौहान, इन्द्रजीत कौर बिंद्रा, डॉ.रोहिणी पाटीदार, मेघा चौधरी को कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया है। इसी कड़ी में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर 2020-21 के सदस्य सुरेश भाई श्रॉफ, विरेन्द्र हथिवाला, नीता बुग्गिवाला, कैलाश अग्रवाल, जतनलाल जैन सेठिया, विजय जैन सेठिया, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जैन, अताउल्ला खान, पंकज नाटानि, सत्यनारायण शर्मा, मनोज तीर्थानि के साथ नये सदस्यों के अंतर्गत श्रीमती हिमांता दलाल, श्रीमती इशरत सिद्दीकी एवं सुनील शाह ने भी जायंट्स ग्रुप में सदस्यता ग्रहण की।
उपरोक्त निर्णय सर्व सहमती से नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर के निवास स्थान पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था की बैठक में लिया गया।साथ ही यह भी निर्णय लिया गया आगामी 10 सितम्बर को बहादरपुर रोड स्थित राधास्वामी सत्संग के सामने रविन्द्र गुप्ता के पेट्रोल पम्प पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम माननीय न्यायालय से हुई वार्तानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर, जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर, जनजाग्रति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः10 बजे वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जायेगा।
Tags
burhanpur