तालाब में डूबने से दो सगी बहनों सहित तीन की मौत
डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - तालाब के गहरे पानी में डूबने से दो सगी बहनों सहित एक अन्य बालिका की गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे मौत हो गई। जानकारी में बताया गया कि शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भरौठी के पोषक ग्राम गनपुरा के कछारिया तालाब में एक ही परिवार की तीन बालिका नहाने गईं थीं। नहाते नहाते तीनों बालिका गहरे पानी में चली गईं। पानी में डूबने से विजय कुमार झारिया की दो बेटी वंदना झारिया 13 वर्ष और कंचना झारिया 15 वर्ष सहित राजेंद्र झारिया की 16 वर्षीय बेटी वर्षा झारिया डूब गईं। साथ में नहाने गई एक अन्य बालिका द्वारा गांव में जाकर इसकी जानकारी दी गई। जब तक बचाने के लिए ग्रामीण आते तब तक बालिकाएं डूब चुकी थीं। ग्रामीणों की मदद से तीनों का शव बाहर निकाला गया। बड़ी घटना होने से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।
Tags
dindori