श्रीमती सुमित्रा कासडेकर ने बहुत बडा त्याग किया: सांसद नंदकुमारसिंह चौहान | Shrimati sumitra kasdekar ne bahut bada tyag kiya

श्रीमती सुमित्रा कासडेकर ने बहुत बडा त्याग किया: सांसद नंदकुमारसिंह चौहान

मेरे पिता के अधूरे कामों को कासडेकर करेंगी पूरा: पूर्व विधायक मंजू दादू


बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - नेपानगर की पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कासडेकर ने कांग्रेस पार्टी छोडकर बहुत बडा त्याग किया है। उनकी अंतर्रात्मा ने आवाज दी कि उन्हें भाजपा में जाना चाहिए तो वह भाजपा में आ गई। अब यह हमारा दायित्व है कि हम उन्हें नेपानगर विधानसभा सीट से विजय दिलाएं। सुमित्रा कासडेकर ने विधायक पद से त्यागपत्र देकर त्याग की एक मिसाल कायम की है। उनके पुनः विधायक चुने जाने से शिवराज सरकार को मजबूती मिलेगी। वही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

श्रीमती सुमित्रा कासडेकर ने बहुत बडा त्याग किया: सांसद नंदकुमारसिंह चौहान

यह बात सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने शनिवार को नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दरियापुर और जैनाबाद सेक्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कोई कुछ भी कहे हमे केवल एक ही संकल्प याद रखना है। वह यह है कि सुमित्रा देवी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, और हमें उनका साथ देकर भारी मतों से विजयी बनाना है।

श्रीमती सुमित्रा कासडेकर ने बहुत बडा त्याग किया: सांसद नंदकुमारसिंह चौहान

इस दौरान मौजूद नेपानगर की पूर्व विधायक मंजू दादू ने कहा कि मेरे पिताजी ने नेपानगर विधानसभा में विकास के कई काम किए। जो अधूरे हैं उसे सुमित्राजी पूरा करेंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि वह इसमें खरी उतरेंगी। मंजू दादू ने भी कार्यकर्ताओ से सुमित्रा जी को भारी मतों से जीताने कि अपील की। कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, भाजपा नेता ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में दरियापुर और जैनाबाद सेक्टर के कार्यकर्ता मौजूद थे।

*शिवराज जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने में कास्डेकर का योगदान*

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि सुमित्रादेवी कासडेकर ने त्यागपत्र देकर शिवराजसिंह चौहान को वापस मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें पुनः विधायक बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। भाजपा नेता ज्ञानेश्वर पाटिल ने शिवराज सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

Post a Comment

Previous Post Next Post