शहर में सफाई व्यवस्था निरंतर जारी
उज्जैन (रोशन पंकज) - शहर में सफाई व्यवस्था निरंतर जारी है। नगर निगम के सफाई अमले द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था सतत् संपादित की जा रही है। वार्ड नोडल अधिकारीयों द्वारा अपने निर्धारित वार्डो का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जाकर रहवासियों से कचरा सेग्रीगेशन एवं अपने आस-पास सफाई व्यवस्था बनाये रखने की समझाईश दी जा रही है।
नगर निगम की सहयोगी संस्था डिवाईन वेस्ट मेनेजमेंट एवं ओम साई विजन के सदस्यों द्वारा प्रत्येक वार्ड एवं छोटी, संकरी गलियों में घर घर तक पहुंच कर कचरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है साथ ही गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग करने की समझाई भी दी जा रही है।
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु वांछित दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा करें आवेदक
उज्जैन: जन्म मृत्यु शाखा प्रभारी अभिलाषा चैरसीया द्वारा बताया गया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु आने वाले आवेदको द्वारा वांछित दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने के कारण प्रमाण-पत्र बनाने के विलम्ब होता है जिससे आवेदको को कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते है। अतः नागरिको से निवेदन है कि वे निम्नानुसार वांछित दस्तावेजों के साथ ही जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र बनावाये जाने संबंधि आवेदन प्रस्तुत करें एवं साथ ही आवेदन पर आवेदनकर्ता अनिवार्य रूप से अपना मोबाईल नम्बर भी दर्ज करें ताकि आवेदनकर्ता से सम्पर्क करने में समस्या ना हो।
ऽ जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदनकर्ता, आवेदन के साथ निम्नानुसार दस्तावेज संलग्न करें -
1. माता एवं पिता के आधार कार्ड की छायाप्रति।
2. आवेदन प्रस्तुत करने वाले के आधार कार्ड की छायाप्रति।
3. अस्पताल की डिस्चार्ज की छायाप्रति। (अस्पताल में जन्म होने पर)
ऽ मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदनकर्ता, आवेदन के साथ निम्नानुसार दस्तावेज संलग्न करें:-
1. मृतक के आधार कार्ड की छायाप्रति।
2. आवेदन प्रस्तुत करने वाले के आधार कार्ड की छायाप्रति।
3. मृतक की समग्र आई.डी की छायाप्रति।
4. मृत्यु के संबंध में शमशान की रसीद/कब्रस्तान की रसीद/अस्पताल की रसीद की छायाप्रति।
सोमवार को पकड़े 60 से अधिक सुअर
उज्जैन: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार सोमवार को स्वास्थ्य उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में सुअर पकड़ों अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय कुलश्रेष्ठ, श्री विक्रम सिंह पण्ड्या एवं सम्बंधित ठेकेदार द्वारा त्रिवेणी विहार, महानन्दा नगर, इस्काॅन मंदिर क्षैत्र, साईंबाग, आनन्द विहार आदि क्षैत्रों में कार्यवाही करते हुए 60 से अधिक सुअरों को पकड़ा गया। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने निर्देशित किया है कि कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाए।
जनसम्पर्क अधिकारी
नगर पालिक निगम उज्जैन
Tags
ujjen