नपा द्वारा किया गया अन्न उत्सव का शुभारंभ | NP dvara kiya gaya ann utsav ka shubharambh

नपा द्वारा किया गया अन्न उत्सव का शुभारंभ

नपा द्वारा किया गया अन्न उत्सव का शुभारंभ

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - स्थानीय नगरपालिका परिषद द्वारा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत 16 सितंबर को अन्न उत्सव  के तहत खाद्यान्य के नवीन हितग्राहियों को पात्रता पर्ची एवं अनाज वितरण का कार्यक्रम नगरपालिका सभाकक्ष में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष सेना महेश पटेल, उपाध्यक्ष  संतोष मकु परवाल थे। मुख्य लिपिक सुनिल कापडिया के द्वारा बताया गया कि प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के  उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान  नगरीय क्षेत्र के 98 पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची वितरण एवं राशन वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए चुनिंदा हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची व खाद्यान्य सामग्री का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। शेष सभी हितग्राहियों को वार्ड वाईज पार्षद के सहयोग सेे घर घर जाकर पात्रता पर्ची का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्षद माधोसिंह सुरभान, नपा कर्मचारी जयश्री वर्मा, रामस्वरूप साहु,  प्रविण रावत, अरविन्द यादव सहित नगर पालिका स्टाफ एवं  हितग्राहिगण उपस्थित थे। स्वागत भाषण तथा आभार नपा कर्मचारी अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post