नेपानगर विधानसभा में बहेगी विकास की गंगा: सांसद
दाहिंदा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा का आयोजन
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर के समर्थन में गांवों में जनसभा, बैठकों का दौर जारी है। गुरूवार को नेपानगर विधानसभा के ग्राम दाहिंदा में जनसभा का आयोजन हुआ। इस दौरान सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक दिन पहले खकनार में करोडों के विकास कार्यों की घोषणा की। आने वाले नेपानगर विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी, लेकिन इससे पहले हमें एक दायित्व पूरा करना होगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को टेम्पररी से परमानेंट सीएम बनाने के लिए अपने मत का प्रयोग ईमानदारी से भाजपा के पक्ष में करना होगा। भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर ने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी अपने हितों के लिए नहीं बल्कि जनता के काम नहीं करने के कारण छोडी है। भाजपा में आते ही करोडों के काम स्वीकृत हो गए। इसलिए विश्वास रखें हम अपने वादों पर खरा उतरेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि नेपानगर विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री करोडों की सौगात दे गए हैं। जिसमें नल-जल योजना से लेकर सडकें और अन्य विकास के काम हैं। आने वाले समय में विकास के और भी कईं काम होंगे। इसलिए भाजपा को विजयी बनाएं। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जावरकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, उपचुनाव प्रभारी प्रदीप जाधव, मंडल अध्यक्ष संजय सहगल, गजानन यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोर नाना पाटिल, रतिलाल चिलात्रे, संजय चौधरी, राजू मनमोहन पटेल, सरवन सराठे, छगन भाई, शिवचरण धानुक, गजेंद्र दरबार, दाहिंदा सेक्टर के कार्यकर्ता और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देडतलाई में रोड का किया भूमिपूजन
सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने गुरूवार को ग्राम देडतलाई में लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। रोड देड़तलाई से पिपरी बोरबन और राम मंदिर से शमशान घाट मार्ग तक निर्माण किया जायेंगा। इस दौरान सांसद चौहान ने कहा कि यहां रेंगा कोरकू की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सीएम ने एक दिन पहले ही घोषणा भी की है। इस दौरान पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल, किया स्वागत
देडतलाई क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक कांग्रेस नेता गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत अभिनन्दन किया। श्री चौहान ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अनेक युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। निश्चित ही पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा।
भाजपा में रामदेव डांगे, मुन्ना सरपंच, जीतेन्द्र राठौर, मनोज ठाकुर, राकेश वर्मा, राजू सोमा, भैयालाल, मंगल बाबु, सतीश, उमाशंकर, अमर मंडलकार, अनिकेत मंडलकार, अरुण प्रजापति, अमित मंडलकार, पंकज महाजन, आकाश राठौर, सोमा, टिंकू ठाकुर, सागर धांडे, रवि साखला, विनोद काजले, कुंजीलाल धांडे, रामप्रसाद दिनकर, विजय मावस्कर, ईश्वर पालवी, रेमलाल चतुगे, अनिल प्रजापति आदि में शामिल हुए।
Tags
burhanpur