नेपानगर उपचुनाव में कार्यकर्ता किसी के बहकावे में न आएं : सांसद | Nepa nagar upchunav main karyakarta kisi ke behkave main na aye

नेपानगर उपचुनाव में कार्यकर्ता किसी के बहकावे में न आएं : सांसद

लोखंडिया में हुआ भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

नेपानगर उपचुनाव में कार्यकर्ता किसी के बहकावे में न आएं : सांसद

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - आगामी नेपानगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी सोमवार को भाजपा द्वारा ग्राम लोखंडिया में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, प्रत्याशी सुमित्रादेवी कास्डेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, चुनाव संचालक विजय गुप्ता, चुनाव प्रभारी प्रदीप जाधव ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य मौजूद थे। दर्यापुर और खकनार मंडल का संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा चुनाव में बहेलियों से सावधान रहना। किसी के बहकावे में मत आना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए हमें सुमित्रा कास्डेकर को हर हाल में चुनाव जिताना है। कार्यकर्ता मैदान में उतर जाएं और जनता को भाजपा की उपलब्धि बताएं। अपने काम करवाने के लिए पिछले 15 महीने में सुमित्रा कास्डेकर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कई चक्कर लगाए, लेकिन एक भी काम नहीं हुआ। पिछले 15 महीने में नेपानगर विधानसभा में एक विकास कार्य स्वीकृत नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सरकार में आए नेपानगर के लिए एक करोड़ से ज्यादा का अस्पताल निर्माण की स्वीकृति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मैं गांव गांव पानी पहुंचाने के लिए जल परियोजना के तहत जिले के लिए 129 करोड रुपए लेकर आया। कांग्रेस ने किसानों का दो लाख का कर्ज माफ तो नहीं किया, लेकिन किसानों को डिफाल्टर जरूर बना दिया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में जोड़ों को 51 हजार देने का वादा कमलनाथ ने किया था। आज तक न राशि नहीं मिली।

नेपानगर उपचुनाव में कार्यकर्ता किसी के बहकावे में न आएं : सांसद

*कांग्रेस के वचन पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हुए -कास्डेकर*

इस दौरान पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने कहा 15 महीने में आप लोगों को जो परेशानी हुई है। मुझसे जो गलती हुई थी। उसके लिए मैं क्षमा मांगती हूं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वचन पत्र दिए थे वह सभी झूठे थे। एक भी वचन पूरा नहीं हुआ। कमलनाथ बात तक नहीं सुनते थे, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेरी बात सुनी। नेपानगर विधानसभा के लिए विकास कार्य स्वीकृत करवाए। भाजपा सिर्फ वादे नहीं करती जमीन पर काम करके दिखाती है। इसलिए में इस पार्टी में आई।

नेपानगर उपचुनाव में कार्यकर्ता किसी के बहकावे में न आएं : सांसद

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा भाजपा नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा चलती है। भाजपा में नेता नहीं कार्यकर्ता बड़ा होता है पिछले 15 महीने से कांग्रेस की सरकार जनता को गुमराह कर रही थी। कांग्रेस ने झूठ बोलकर वोट लिये,  लेकिन जब झूठ का घड़ा भरा तो कांग्रेस की नैया डूब गई। भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों को बीमा क्लेम मिला। जिले के किसानों को 130 करोड़ रुपये क्लेम मिला। 

*भ्रम फैलाने वालों की तरफ हमें ध्यान नहीं देना है -मनोज लधवे*

इस दौरा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा भाजपा तीन पीढ़ियों के बाद खड़ी हुई है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके भाजपा को खड़ा किया। भाजपा के राज में सैकड़ों विकास कार्यों हुए। सुमित्रा कास्डेकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई है। उनका बहुत बड़ा योगदान है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने मे। इसलिए हमें सुमित्रा कास्डेकर को जिताना जरूरी है। कुछ लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं। हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। अपने मन में कोई भी शंका मत रखना। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, किशोर शाह, सतीश देशमुख, राजू पाटीदार, संजय जाधव, प्रदीप जाधव, गोकुल प्रजापति, मनोज तारवाला, अनिल भोसले, लक्ष्मण धामू, रतिलाल चिल्लात्रे, संजय सहगल, बाबू महाराज सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

*यह भी हुआ-*

इस दौरान ग्राम लोखंडिया में 462.65 लाख की लागत से बनने वाले 8.25 किमी सिरपुर से हसीनाबाद, कलापाठ, चाकबार रोड, 151.06 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमि पूजन सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News