मास्क वितरण करके की सेवा सप्ताह की शुरूआत
आमला (यशवंत यादव) - भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में प्रत्येक मंडल पर मनाने ने निर्देश पर भाजपा ग्रामीण मंडल आमला के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह का कार्यक्रम की शुरुआत मंडल में मास्क वितरण करके की गई मंडल के अधिकांश गांव में मास्क वितरण कर लोगो को कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई और सभी को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा ग्रामीण मंडल आमला अध्यक्ष यशवंत यादव, भाजपा जिलामंत्री भवानी प्रसाद सूर्यवंशी, ललित सूर्यवंशी, मुन्ना उईके,ओमप्रकाश यादव,मनीष खंडागरे, रोशन भुम्मरकर,और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तित रहे।
Tags
dhar-nimad