कृषि उपज मंडी समिति द्वारा सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु सुंदर कांड का पाठ किया गया | Krishi upaj mandi samiti dvara sarkar ko sadbuddhi dene hetu sundar kand ka path

कृषि उपज मंडी समिति द्वारा सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु सुंदर कांड का पाठ किया गया

कृषि उपज मंडी समिति द्वारा सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु सुंदर कांड का पाठ किया गया

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - आज कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने एकजुटता ओर पूरी जोर शोर से सुंदर सुंदरकांड का पाठ कर शक्ति के दादा हनुमान भगवानजी से निवेदन किया सरकार को सद्बुद्धि दीजिए। हमारी मांगों को पूरा कीजिए इस अवसर पर जयराम वानखेड़े, मंडी निरीक्षक किशोर स्वामी, लेखापाल दीपमाला चौहान, पांडुरंग पाटील, सुनील पाटिल, जिलाध्यक्ष श्रीकांत गंगराड़े, मनीष गंगराड़े, मोहन कीर्तन, उपयंत्री यजुर्वेद राठौर, दिनेश सोनी, संतोष दलाल, उल्लास पटेल, संजय माहेश्वरी, शेख महमूद, अशोक पाटिल, अनिल चौधरी, विनायक शंकर पाटील, रुचि पांडे, कमल रामपाल सहित समस्त साथिगणो ने उपस्थित होकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल द्वारा आयोजित महा संग्राम में शामिल रहे, और सभी ने प्रण लिया जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी। तब तक हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। सभी साथियों ने नारे लगाये हम पर किसी प्रकार का दबाव आए या कोई डराए, धमकाए हम पीछे नहीं हटेंगे। चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगे पूरी करो कर्मचारीयो की।


Post a Comment

Previous Post Next Post