कांग्रेस पार्टी ने किसान का कर्ज तो माफ नहीं किया उल्टा डिफाल्टर बना डाला - विधायक दांगोरे | Congress party ne kisan ka karj to maaf nhi kiya

कांग्रेस पार्टी ने किसान का कर्ज तो माफ नहीं किया उल्टा डिफाल्टर बना डाला - विधायक दांगोरे

धूलकोट में आयोजित युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, काफी संख्या में पहुंचे लोग

कांग्रेस पार्टी ने किसान का कर्ज तो माफ नहीं किया उल्टा डिफाल्टर बना डाला - विधायक दांगोरे

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - राज्य की जनता को राहुल गांधी ने भी बेववकूफ बनाया, कमलनाथ ने भी बनाया। किसानों का कर्जा तो माफ नहीं हुआ उल्टा उन्हें डिफाल्टर बना दिया। अब बताओ डिफाल्टर किसान को बैंक लोन देती है क्या, बल्कि ऐसे में लोन मांगने के लिए जाओगे तो बैंक के दरवाजे से वापस लौटा देंगे। ऐसा काम कांग्रेस ने किया है। इसलिए हमें दोबारा ऐसी गलती नहीं करना है।

कांग्रेस पार्टी ने किसान का कर्ज तो माफ नहीं किया उल्टा डिफाल्टर बना डाला - विधायक दांगोरे

यह बात पंधाना विधायक राम दांगोरे ने धूलकोट में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विकास से कोई लेना देना नहीं है। 15 महीने में उन्होंने प्रदेश का बंटाढार कर दिया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे। चार हजार रूपए तक बेरोजगारी भत्ता देंगे। परंतु झूठे वादे कर वोट लिए। इसका परिणाम यह हुआ कि राहुल गांधी ने कहा कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे, लेकिन 11 माह में भी ऐसा नहीं किया। तब कांग्रेस अब भाजपा के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब सवाल उठाए तो कांग्रेस ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद 25 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। अगर यह पार्टी में शामिल नहीं होते तो शिवराजसिंहजी मुख्यमंत्री नहीं बनते। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर को जिताएं।

पूर्व महापौर अनिल भोंसले ने कहा कि सुमित्रा कासडेकर यहां की विधायक रही, लेकिन कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। सारा विकास ठप्प हो गया था। कांग्रेस के नेता धूलकोट में आकर बता दें कि क्या उन्होंने यहां एक भी काम किया। इस दौरान चुनाव संचालक व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, विधानसभा उपचुनाव प्रभारी प्रदीप जाधव, राजू पाटीदार, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश्वर पाटिल, बुरहानपुर मंडल अध्यक्ष विनोद पाटिल, अनार सिंग, उमाकांत चौधरी, राजेश चारण सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश्वर पाटिल ने किया। आभार धुलकोट मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी ने माना।
कांग्रेस में रहकर दोबारा वोट मांगने आती तो आप देते क्या- कासडेकर सम्मेलन में पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने विकास के जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। विकास के लिए मैं हर दिन प्रयास करती रही, भोपाल जाती रही। कमलनाथ जी से मिलती रही परंतु विकास नहीं हुआ। मंत्रियों से भी मिलती रही। नेपानगर विधानसभा आदिवासी बाहुल्य है। मैंने आपसे वादा किया था कि विकास करूंगी। अगर कांग्रेस में रहकर ही दोबारा वोट मांगने आती तो क्या आप मुझे वोट देते। क्योंकि 15 महीने में कांग्रेस सरकार ने काम तो कुछ किया नहीं। इसलिए मैं कांग्रेस छोडकर भाजपा में आई। पूर्व की सरकार ने वचन पत्र निकाले थे। वह बोलते थे हम घोषणा नहीं करते वचन पत्र देते हैं। हर किसान का कर्जा माफ करने का कहा था। लेकिन कर्ज माफ नहीं किया। जो सम्मान भाजपा में मिल रहा है वैसा कांग्रेस पार्टी में नही मिलता।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News