सीएमव्ही वायरस को प्राकृतिक आपदा मानते हुए, सहायता राशि देने हेतु मुख्यमंत्री ने सर्वे करने के आदेश दिये : सासंद
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - सांसद नंदकुमारसिंह चौहान कार्यालय से नरेंद्र शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया। जिले में इस वर्ष केले की फसल पर बड़ी मात्रा मे सीएमव्ही वायरस का प्रकोप हुआ है, जिसके चलते क्षेत्र के किसानों की बड़ी मात्रा मे फसले खराब हुई हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से किसानों द्वारा अनुरोध किया गया था, कि इस सीएमव्ही वायरस को प्राकृतिक प्रकोप आपदा माना जाना चाहिए। किसानों के अनुरोध पर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री ने किसानों के हित मे यह निर्देश जारी किए की इस वायरस के प्रकोप को अब प्राकृतिक आपदा मानते हुए सर्वे कराया जाय, ताकि किसानों को उपयुक्त सहायता प्रदान की जा सके। इस निर्देश से अब सर्वे होकर भविष्य मे सहायता राशि दी जा सकेंगी। सभी किसानों मे हर्ष व्याप्त होकर जिले के किसानों ने प्रदेश के मुखिया का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। किसानों के साथ ही किसान नेता ज्ञानेश्वर पाटिल, गोविन्द पाटिल, किशोर शाह, प्रदीप जाधव, विजय गुप्ता, संजय चौधरी, निलेश चौकसे, विजय चौधरी,गजानन महाजन, संजय सहगल, युवराज महाजन, विक्रमसिंह चौहान, लक्ष्मण महाजन, अरुण जाधव, गजराज राठौर, अनिल महाजन,अशोक महाजन,आकाश पाटिल, किशोर पाटिल (सुखपुरी), रमेश महाजन, दौलत कोल्हे, संजय जाधव, राजू पाटीदार, काशीनाथ महाजन, गजानन महाजन, उमाकांत चौधरी आदि के साथ जिले के केला उत्पादक किसानों ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।
Tags
burhanpur