चुनाव मैं नहीं शिवराजसिंह चौहान लड रहे हैं : सुमित्रा कासडेकर | Chunav main nhi shivraj singh chouhan lad rhe hai

चुनाव मैं नहीं शिवराजसिंह चौहान लड रहे हैं : सुमित्रा कासडेकर

जनता से किया गया हर वादा पूरा करेंगे

चुनाव मैं नहीं शिवराजसिंह चौहान लड रहे हैं : सुमित्रा कासडेकर

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - यह चुनाव मैं नहीं मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लड रहे हैं। कांग्रेस में रहते हुए कईं बार विकास कार्यों के लिए भोपाल के चक्कर लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसलिए मैं पार्टी छोडकर भाजपा में आ गई। यहां आते ही नल जल योजना तथा रोड स्वीकृत हो गए। मैं वादा करती हूं कि जो भी वादे जनता से कर रही हूं उसे जरूर पूरा करूंगी।

यह बात ग्राम खातला में नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी व पूर्व विधायक सुमि़त्रा कासडेकर ने ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं से कही। इस दौरान उनका स्वागत भी किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि भाजपा में विकास की बात होती है। यही कारण है कि कांग्रेस में आस्था रखने वाले कईं लोग पार्टी छोड छोडकर भाजपा में आ रहे हैं। यहां कार्यकर्ताओं, महिलाओं को पूरी तरह सम्मान दिया जाता है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू पाटीदार, धूलकोट मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, वरिष्ठ नेता किशोर नाना पाटिल सहित खातला, जलान्द्र, हसनपुरा, दहीनाला आदि गांवों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए शामिल।

भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर ने धुलकोट सेक्टर में जनसंपर्क किया। इस दौरान दहीनाला के अशोक भाई, रतिलाल भाई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, अनारसिंह वास्कले, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी ने उनका स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post