भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में उल्लासपूर्वक मनाया | Bhajpa ne pradhanmantri modi ka janmdin seva saptah

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में उल्लासपूर्वक मनाया

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में उल्लासपूर्वक मनाया

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - भाजपा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में उल्ल्लासपूर्वक मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अम्बेडकर नगर सेवा बस्ती, पंचेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का भविष्य हैं जबसे उन्होंने प्रधानमंत्री का दायित्व सम्भाला तब से लेकर अब तक वे सेवा का भाव रखकर गरीबो, वंचितों और पीड़ित लोगों के लिए सैकड़ो योजना चलाकर उन्हें लाभ देने का कार्य कर रहे है, प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मे देश की कमान आने से देश तरक्की और खुशहाली की और बढ़ रहा हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सर्वप्रथम पंचेश्वर महादेव मन्दिर स्थित पवनपुत्र हनुमान मंदिर पहुँचे। जहा पर सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उपस्थित कार्यकर्ताओ ने भगवान हनुमानजी से प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना भी की।भाजपा कार्यकर्ता अम्बेडकर नगर स्थित सेवा बस्ती में पहुँचे। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों को चाकलेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू  जायसवाल, विक्रम सेन मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, पार्षद कांतिलाल राठौड़, महेश भिंडे, रितेश डॉवर सहित युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद थे। आजाद नगर में वकीलसिंह ठकराला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल का वितरण किया। इस दौरान  जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डॉवर, मनीष शुक्ला, भूपेन्द्र डॉवर आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में उल्लासपूर्वक मनाया

Post a Comment

Previous Post Next Post