बहन की अस्थियां विसर्जन करने जा रहे विधायक पटेल घायलों से मिलने कुक्षी चिकित्सालय पहुँचे | Bahan ki asthiya visarjan karne ja vidhayak patel ghayalo se milne kukshi

बहन की अस्थियां विसर्जन करने जा रहे विधायक पटेल घायलों से मिलने कुक्षी चिकित्सालय पहुँचे

बहन की अस्थियां विसर्जन करने जा रहे विधायक पटेल घायलों से मिलने कुक्षी चिकित्सालय पहुँचे

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल आज गुरुवार सुबह अपनी बहन स्व. सविता मौर्य की अस्थियाँ विषर्जन करने के लिए कोटेश्वर धाम जा रहे थे। उनके सफर से पूर्व कुक्षी मार्ग के आली-पलासी के बिच एक वाहन दुर्घटना हो गई। जिससे कई मज़दूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलो को कुक्षी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। घायल हुवे सभी ग्रामीण अलीराजपुर जिले के नानपुर-मोरासा-धोलखेड़ा के निवासी है और वह एक वाहन में बैठकर मजदूरी करने के लिए कुक्षी जा रहे थे। इस बात की सूचना विधायक मुकेश पटेल को रास्ते मे पता चली। तो वह कुक्षी रुककर वहां के अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलता पूछी। साथ ही उन्होंने मजदूरों के सही से उपचार हेतु चिकित्सको को आवश्यक दिशा भी  निर्देश दिए। इस दौरान विधायक पटेल ने कहाँ की मानवता एवं सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है तथा उक्त सभी मजदूर  मेरे विधानसभा क्षेत्र के थे, तो मेरा पूरा दायित्व भी है की उनके हाल-चाल पुछु। उन्होंने कहा कि अगर घायल अलीराजपुर विधानसभा के नहीं भी होते तो भी ऐसे घटनाओ की मुझे जानकारी मिलती मे तुरंत ही सभी की सेवा के लिये तत्पर रहूंगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post