जिले में अब तक 37 इंच से अधिक वर्षा
रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 1 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे तक करीब 932.7 मिलीमीटर (37 इंच से अधिक) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान पिपलौदा में 13 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 1230.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
Tags
ratlam