किसानों को वर्ष 2019-20 के तीन करोड़ सत्तर लाख रुपये की बीमा राशि डाली जावेगी: सांसद
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - जिले के सोयाबीन एवं कपास उत्पादक किसान भाईयों को मिलेंगी राहत खंडवा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने बताया कि, जिले के बुरहानपुर, खकनार व नेपानगर तहसील मे जिन किसानों की सोयाबीन एवं कपास की फ़सले खराब हुईं थी, उन सभी लगभग पाँच हजार चारसौ किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा राशि तीन करोड़ सत्तर लाख अड्सट हजार सातसौ सत्तर रुपये (3 करोड़,70 लाख,68 हजार 770 रुपये) उन किसानों के खातों मे डाली जावेगी। जिनकी फसले खराब हुई हैं। यह राशि प्राप्त होने से किसानों मे अत्यधिक हर्ष व्याप्त हैं। फसल बीमा की इतनी बड़ी राशि प्राप्त होने पर क्षेत्रीय सांसद, पूर्व विधायक एवं नेपानगर उपचुनाव की भाजपा प्रत्याशी श्रीमति सुमित्रादेवी कासडेकर, पूर्व विधायक सुश्री मंजूजी दादू, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद पाटिल, प्रदीप जाधव, ज्ञानेश्वर पाटिल, राजाराम पाटीदार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति मधुजी चौहान,भाजपा जिला महामंत्री रतिलाल चिल्लात्रे,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश्वर पाटिल,भाजपा जिले के मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, विक्रम चौहान, गजानंद यादव, गजराज राठौर , संजय सहगल तथा विक्रम चौहान, कैलाश चौधरी, संजय चौधरी, किसन पाटिल एवं अनिल चौधरी (सभी निमंडड),भागवत राघो महाजन(खकनार ),प्रकाश जावरकर, पिंटू जाधव(माँजरोद) के साथ ही साथ तीनो तहसीलों के सोयाबीन व कपास के सभी उत्पादक किसान भाइयों ने देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।
Tags
burhanpur