प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन पर किया फलों का वितरण
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - गुरुवार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा ने सेवा कार्य किए। शाम 5:30 बजे 100 खोली क्षेत्र में लोकमान्य तिलक मंडल के तहत गरीब परिवारों मजदूरों को फलों का वितरण किया गया। परिवारों के हाल जाने। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया प्रधानमंत्री मोदीजी ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। इसलिए उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस सेवा सप्ताह के साथ गुरुवार को फलों का वितरण किया गया। लोगों की समस्याएं भी सुनी। जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत हर दिन अलग-अलग सेवा कार्य किए जा रहे हैं। सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने बताया सेवा सप्ताह में पहले दिन सफाई अभियान चलाया गया। बुधवार को युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर लगाया। जिले भर में सभी मंडलों में कार्यक्रम करवा कर सेवा कार्य कर रहे हैं। फल वितरण के दौरान मनोज माने, कार्यक्रम प्रभारी हिदायतुल्लाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष करुणा भट्ट, महिला मंडल अध्यक्ष कविता मोरे, लक्ष्मण महाजन, किरण रायकवार, लोकमान्य तिलक मण्डल अध्यक्ष संदीप मुंशी सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
Tags
burhanpur