एस.सी./एस.टी. वर्ग के न्याय का मार्ग बने अभियोजन अधिकारी | SC/ST warg ke nyay ka marg bane abhiyojan adhikari

एस.सी./एस.टी. वर्ग के न्याय का मार्ग बने अभियोजन अधिकारी

लोक अभियोजन अधिकारियों को दिया गया एस.सी./एस.टी. कानून का प्रशिक्षण

एस.सी./एस.टी. वर्ग के न्याय का मार्ग बने अभियोजन अधिकारी

अंजड़/बड़वानी (शकील मंसूरी) - म.प्र. लोक अभियोजन ने ऑनलाईन वेबीनार के माध्याम से ‘’SC/ST Act’’विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण  महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एवं प्राणेश कुमार प्राण (अपर जिला एवं सत्र न्या याधीश इंदौर) म.प्र. ने मुख्यवक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में तथा श्री संदीप पाण्डे डी.पी.ओ. अजाक जबलपुर एवं श्रीमती अनिता शुक्ला डी.पी.ओ. अजाक इंदौर ने विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिया।
श्रीमती मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी संचालनालय लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा श्री त्रिलोकचंद्र बिल्लौररे म.प्र. राज्या समन्वखयक एस.सी./एस.टी. एक्टइ / डी.डी.पी. धार द्वारा तैयार की गई तथा कार्यक्रम का संचालन श्री संजय मीना डी.पी.ओ. धार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में म.प्र. लोक अभियोजन विभाग के 600 से अधिक अभियोजन अधिकारी सम्मिलित हुए।
प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में श्री मीना द्वारा सभी अतिथिगण का स्वागत किया गया तथा परिचय दिया गया। श्री बिल्लौररे द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरूषोत्त्म शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. को उदबोधन हेतु आमंत्रित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुरूषोत्त्म शर्मा ने अपने उदबोधन में दलितों के साथ हो रहे अत्या्चार के बारे में बताया तथा अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए। आपने दलितों को उपलब्धन कानूनी प्रावधानों के विषय में विस्ता्र से बताया। भारतीय संविधान, सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याोचार निवारण) अधिनियम 1989 के विषय में विस्ताुर से चर्चा की।
उन्होाने कहां कि दलित हमारे समाज के अभिन्नच अंग है। अब समय आ गया है कि जब हम उन्हेंा समाज की मुख्यत धारा से जोडे। दलितों पर हो रहे अत्यािचार पर चिंतित होते हुए उन्होंने कहां कि दलित पर अत्याचार करने वालों को सख्त  से सख्त सजा कराने की आवश्यकता है जिससे समाज में व्याप्त इस कुप्रथा का अंत किया जा सके।
वर्तमान में म.प्र. के प्रत्ये्क जिले मे विशेष न्यायालयों का गठन किया गया है। म.प्र. में एससी-एसटी एक्ट के 21,158 प्रकरण लंबित है। म.प्र. में जिला होशंगाबाद खण्ड वा मुरैना सतना सिवनी उज्जैुन व विदिशा के विशेष न्यापयालय में उप संचालक अभियोजन रेग्यूटलर कैडर से संचालन किया जा रहा है जहां पर सजायाबी का प्रतिशत अच्छाू है तथा शेष जिलों में में जी.पी./ए.जी.पी. द्वारा संचालन किया जा रहा है। आपने यह भी बताया कि शेष जिलों में विशेष न्यालयालयों में प्रकरणों की संख्याा अधिक होने से रेग्यूलर कैडर के अधिकारियों द्वारा पैरवी कराने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
इसी उद्देश्यी की पूर्ति के लिए आपके द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र बिल्लौरे को संपूर्ण राज्य हेतु एससी/एसटी एक्ट  के प्रकरणों के प्रभावी निराकरण हेतु ‘’राज्य् समन्वयक’’ नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा ने अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहां कि श्री बिल्लौारे के नेतृत्व में म.प्र. के अभियोजन अधिकारी एस.सी./एस.टी. एक्ट के प्रकरणों में अपराधियों को अधिक से अधिक सजा से दंडित कराकर एक सभ्य समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
*एस.सी./एस.टी.अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम अभियोजन का है*- श्री प्राणेश कुमार प्राण अपर जिला एवं सत्र न्यालयाधीश इंदौर ने अपने व्याख्यान में एस.सी./एस.टी. एक्ट  के प्रकरणों के प्रभावी अभियोजन संचालन के विषय में बताया। श्री प्राण ने बताया कि एस.सी./एस.टी. एक्टो के अपराध का विचारण किस तरह किया जाना चाहिए जिससे दोषियों को अधिकतम सजा कराई जा सके। उन्होंरने भारतीय संविधान के अंतर्गत दलितों को प्राप्तई अधिकार एवं एस.सी./एस.टी. एक्टज के महत्वणपूर्ण प्रावधानों की प्रक्रिया संबंधी संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षणार्थियों से साझा की।
श्री संदीप पाण्डे डी.पी.ओ. अजाक जबलपुर एवं श्रीमती अनिता शुक्लाि डी.पी.ओ. अजाक इंदौर नेअपने व्याडख्या्न में उनके द्वारा एस.सी./एस.टी. एक्ट  के प्रकरणों के किए गए अभियोजन संचालन के बारे में बताया। साथ ही उन्होंकने अपने अनुभव सभी प्रशिक्षणार्थी से साझा किए।
प्रशिक्षण उपरांत श्री संजय मीना डी.पी.ओ. धार द्वारा आभार प्रकट किया गया। साथ ही उन्हों्ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए श्री पुरूषोत्ताम शर्मा, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. एवं श्री त्रिलोक चंद्र बिल्लौररे म.प्र. राज्यक समन्वगयक एस.सी./एस.टी. एक्ट  /डी.डी.पी. धार को विशेष धन्यलवाद अर्पित किया कि उन्हींन के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संभव हो सका।

जिला अभियोजन कार्यालय बड़वानी से कार्यालय प्रमुख डीपीओ श्री महेश पटेल एवं अतिरिक्त डीपीओ एवं अंजड़   एडीपीओ सहित जिले के सभी  एडीपीओगण ने ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कीर्ति चौहान
मीडिया सेल प्रभारी
जिला बडवनी

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News