संतान की दीर्घायु और मंगल कामनाओ के लिए पुत्रवती माताओ ने किया हलषष्ठी माता का व्रत
चाँद/छिंदवाड़ा (राजेन्द्र डेहरिया) :- महिलाओ द्वारा पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया गया संतान की दीर्घायु के लिए हलषष्ठी व्रत, व्रती महिलाओं ने सामूहिक रूप से संतान की दीर्घायु और मंगल कामनाओ के लिए पुत्रवती माताओ ने आज हलषष्ठी का व्रत किया। पुरोहित द्वारा हलषष्ठी व्रत कथा श्रवण तद्पश्चात आरती कर कन्याओ के पैर पूजे गये और नारियल, ककड़ी, मूली, लाही, चना, महुआ आदि का प्रसाद वितरण किया गया। पौराणिक मान्यता है कि हलषष्ठी व्रत के दिन ही हलधर भगवान श्री बलराम जी का अवतरण हुआ था उसी समय से यह व्रत मनाया जाता है।
Tags
chhindwada