पेटलावद पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम जनता की रक्षा करना | Petlawad police prashasan ka uddesh aam janta ki raksha karna

पेटलावद पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम जनता की रक्षा करना 

तथा निस्वार्थ भाव से आपसी विवादों को बिना भेदभाव के जल्द सुलझाना 

पेटलावद पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम जनता की रक्षा करना तथा निस्वार्थ भाव से

पेटलावद (संदीप बरबेटा):- पेटलावद पुलिस  प्रशासन आम नागरिक के आपसी विवादों को बहुत ही सही तरीके से और जल्द निपटाने का कार्य कर रहा है, पेटलावद  पुलिस प्रशासन अपना कार्य निस्वार्थ भाव से आम जनता की सुरक्षा ,सेवा के लिए, तथा आपसी विवाद जल्द  निपटाने  हेतु हमेशा प्रयासरत रहता है,

आम नागरिक जो पुलिस से अपेक्षा रखते हैं की अगर किसी प्रकार का आपसी विवाद होता है तो पुलिस प्रशासन बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रुप से विवादों को सुलझाने का काम किया जाएगा, यही एक विश्वास पेटलावद पुलिस प्रशासन पर पेटलावद नगर की जनता करती है
  
पेटलावद पुलिस प्रशासन टी आई संजय जी रावत के  मार्गदर्शन में पेटलावद पुलिस  ने आपसी विवाद को सुलझाने हेतु आम जनता  के दिमाग में एक बहुत ही प्रशंसनीय छाप छोड़ी है

पेटलावद टीआई संजय जी रावत द्वारा बताया गया कि हमारा  उद्देश्य आम नागरिकों  कि सुरक्षा के साथ-साथ  उनके  पुलिस थाने पर आए हुए आपसी विवादों  की समस्या को हल करना है तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करना होता है, तथा आम नागरिक जो कि पुलिस प्रशासन पर एक विश्वास के साथ आता है   हमारा  प्रथम उद्देश्य निष्पक्ष रुप से आम नागरिक के विवादों को सुलझाने का प्रयास  करना है, पेटलावद पुलिस प्रशासन के सब इंस्पेक्टर कमल जी मिंदल, एएसआई राजेंद्र सिंह जी  राजपूत तथा पूरा पेटलावद पुलिस प्रशासन जनता की आपसी  विवादों को सुलझाने तथा सुरक्षा हेतु  तत्पर है, पेटलाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि  रक्षाबंधन बंधन के त्यौहार को देखते हुए सभी शासन के निर्देशों के अनुसार ही कार्य करें तथा सावधान रहें, सुरक्षित रहें

Post a Comment

0 Comments