न्यायालय परिसर में पंच - ज योजना के तहत किया पौधारोपण
थांदला (कादर शेख) - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायालय अध्यक्ष राजेशकुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में 08 अगस्त, शनिवार को तहसील विधिक सेवा समिति की और से तहसील न्यायालय प्रांगण में पंच -ज अभियान के तहत नदीम खान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति थांदला एवं श्रीमती ऋतूश्री गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व वन विभाग अधिकारी चतुर्वेदी , वरिष्ठ अभिभाषक संघ के सदस्यगण , न्यायालियन कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधरोपण में खासकर कटहल , आम , जामुन , नीम , आदि के फलदार व छायादार पौधे न्यायाधीशों द्वारा लगाए गये।
पंच – ज अभियान के तहत जल , जंगल , जमीन व जानवरो सभी के संतुलित पर्यावरण विकास की अवधारणा है , जिसमें प्रकृति के सरक्षण के उपाय और पौधारोपण तथा भूमि कटाव को रोकना, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकना जंगलों को बचाना आदि महत्वपूर्ण कार्य के द्वारा पर्यावरण के सरक्षण पर बल दिया गया । उसी के साथ आवश्यक जानकारी भी दी गई ।
Tags
jhabua
