जिला कांग्रेस ने अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर दी बधाई | Jila congrese ne antarrashtriy adivasi divas pr di badhai

जिला कांग्रेस ने अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर दी बधाई

जिला कांग्रेस ने दी अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर दी बधाई

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - जिला कांग्रेस द्वारा अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर झाबुआ  एवं समस्त देश के आदिवासीयों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि आदिवासी समाज का एक गौरवमयी इतिहास रहा है, भील, भीलाला, पटलिया समाज अपनी देशभक्ति, वीरता, कर्मठता और सांस्कृतिक विरासतों के कारण देश के अन्य समाजों में विशिष्ट एवं महत्वपूर्ण स्थान रखते है। झाबुआ, जोबट और अलीराजपुर राठौर वंशीय रियासतों के पहले इस क्षेत्र पर आदिवासी जनजाति का प्रभुत्व था।  सन 1857 की क्रांति का महानायक तात्या टोपे जब दक्षिण भारत लौट रहे थे, तब अलीराजपुर जिले के नानपुर ग्राम में वहां के शासक एवं अंग्रेजों के विरूद्व बगावत में अलीराजपुर के भिलालों ने सहयोग किया। झाबुआ रियासत में राजशाही एवं अंग्रेजों के विरूद्व स्वतंत्रता आंदोलन में थांदला के गवला डामर, गजेसिंग देवीचंद डामर पेटलावद के अमरसिंग डामर, रजला के धनसिंग भील ईटावा (थांदला) के रामसिंग, जूरीया वसुनिया काकनवानी के देवीचंद डामर, झाबुआ की बसंती बाई आदि के योगदानों को विस्मृत नहीं किया जा सकता। विराट परिप्रेक्ष में देखे तो निमाड़ का भीमा नायक, सोरवा का छीतू भील, मालवा का टांटया भील अंग्रेजी हुकुमत के लिए चुनौती बन गए थे। इसके पूर्व मेवाड़ के सूर्य महाराणा प्रताप के हल्दीघाटी युद्व में भी आदिवासी वीरों ने मुगल सेना के छक्के छुड़ा दिये थे।

*झाबुआ से ब्यूरो चीफ अली असगर बोहरा की रिपोर्ट*  *मो.न.8962728652*    *आजतकक 24 न्यूज़*

श्री भूरिया ने आगे कहा कि सादे-सरल, व्यवहार कुशल, ईमानदार और कर्मठ आदिवासी आज भी बडे़ सवेरे-सवेरे उठता है सूर्य की रश्मियां उसे खेतों की राह दिखाती है। मूसलाधार वर्षा, कप-कपाती सर्दी और झुलसाती गर्मी में भी जी-जान लगा कर वह बंजर और बेजान जमीन की कौख से उपज के बीज बोता हैं, किन्तु ओने-पोने दामों में रईस-साहुकारों को बेचकर अभावों का जीवन जीता है, अपने इसी स्वभाव के कारण आज साहुकारों के समाज में एक दानी के नाम से अलंकिृत भी होता हैं, और उन्हें मामा के नाम से अलंकिृत किया जाता हैं ।  
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि पहले आदिवासी समाज बहुत पिछडा हुआ था, किंतु पिछले 70 सालों में आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई जिससे इस समाज के लोगों ने देश को उन्नत बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया है। 
युवा नेता मध्य प्रदेश आदिवासी परिषद के महामंत्री डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस हमारे चिंतन, मनन और विचार संप्रेषित करने का विषय है। क्या हम सब जनजाति लोग गैर आदिवासीजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी योग्यता, प्रतिभा और ग्रामीय जीवन के कौशल के साथ विकास के उच्च पायदानों को स्पर्श कर सकते है,  यह आत्म मंथन हमें करना होगा। 
विधायक सु श्री कलावतिभूरिया ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासी समाज में देशप्रेम की भावना कुट-कुट कर भरी है। देश की उन्नति में आदिवासी समाज अपनी महत्ती भूमिका निभाने के लिए भी कृत संकल्पित रहा था, रहा है और हमेशा रहेगा। आदिवासी समाज ही यही माईनों में जल, जंगल और जमीन के पुत्र हैं । 
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, ,  विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा,मुकेश पटेल पूर्व विधायक गंगाबाई बारिया, जेवियर मेडा, जिला कांग्रेस  कार्यवाहक अध्यक्ष रूपसिंह डामोर,हेमचंद डामोर  कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुमंत सिंह डाबडी,  वरिष्ठ नेता रमेश डोशी, मानसिंह मेडा, चंदू पडियार राजेंद्र अग्निहोत्री विजय पांडे महिला नेत्री कल्पना भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर जिला पंचायत सदस्य कलावती गेहलोद, शारदा अमरसिंह, रमिला डामोर, शंता तेरसिंह, अकमाल सिंह डामोर जिला कांग्रेस  प्रवक्ता हर्ष भट्ट आचार्य नामदेव संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल नगर पालिका अध्यक्ष मन्नुबेन डोडियार, नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी डोडियार, ,   कांग्रेस नेता राजेश भट्ट यामीन शेख, वीरेन्द्र मोदी, मनीष व्यास सुरेश मुथा, जितेंद्र अग्निहोत्री प्रकाश जैन सलीम शेख, अलीमुददीन सैयद,   आशीष भूरिया, कलावती मेडा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भबोर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेड, , ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कान्हा गुंडिया, गेंदाल डामोर, रतनसिंह डामोर, कैलाश डामोर, , फतेसिंह, नरेन्द्रपाल सलुनिया, भूरसिंह, यामिन शेख  बंटू अग्निहोत्री व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर भंडारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष   गौरव सक्सेना, कांग्रेस पदाधिकारी जसवंत सिंह भबोर,  विजय भाबोर,  शंकर सिंह भूरिया, गोपाल शर्मा, सायरा बानो मालू डोडियार,, जोसफ पीटर,  हर्ष जैन अविनाश डोडियार, रशीद कुरैशी, हेमेन्द्र कटारा, रींकू रूनवाल, जितेंद्र शाह जय मुनिया बंटी डामोर  आदि ने इस अवसर पर बधाई दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post