ग्राम पंचायत पातोंडा में हंगामा, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने को लेकर सचिव को बनाया बंधक | Gram panchayat patonda main hungama

ग्राम पंचायत पातोंडा में हंगामा, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने को लेकर सचिव को बनाया बंधक

ग्राम पंचायत पातोंडा में हंगामा, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने को लेकर सचिव को बनाया बंधक

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - रोजगार गारंटी और मनरेगा में तालाब निर्माण में मजदूरी करने वाले लगभग 200 लोगों को मजदूरी नहीं मिलने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर प्रभारी सचिव को ग्राम पंचायत में बंधक बनाकर मजदूरी के रुपए देने की मांग कर प्रभारी सचिव को जमकर खरी-खोटी सुनाई वहीं सरपंच ओमराज पुंडलिक बावसकर के द्वारा मिलीभगत से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, 2 घंटे से अधिक समय तक चलने वाले इस हंगामे में सैकड़ों ग्रामीण मजदूरों और उनके परिजनों ने पंचायत भवन का घेराव भी किया तथा सचिव को घंटों बंधक बनाकर रखा। मामला यहीं शांत नहीं हुआ गुस्साए ग्रामीणों ने सरपंच के घर पर पहुंचकर भी भारी हंगामा किया। इस पूरी घटना के संबंध में सचिव विशाल सोलंकी ने बताया कि तालाब निर्माण में लगे 173 मजदूर का बिल लगाया गया है, यह राशि एक लाख 70 हजार के करीब है जो शीघ्र ही मजदूरों में वितरित की जाएगी। इस पूरे मामले में गुस्साए ग्रामीण सरपंच-सचिव पर फर्जी बिलों का आहरण कर अनेक निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करने तथा ग्राम पंचायत भवन को मयखाना बनाए जाने के आरोप लगाते रहे। ग्रामीण अंचलों में सरपंच और सचिव के द्वारा भ्रष्टाचार के अनेक मामले हैं, परंतु उच्चस्तर पर इनके विरुद्ध कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से सरपंच और सचिव के हौसले बुलंद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post