नेपानगर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रादेवी कासडेकर खण्डवा के हॉस्पिटल में भर्ती
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - नेपानगर विधानसभा की पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रादेवी कासडेकर का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें खंडवा के निजी हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। सुमित्रादेवी को एकाएक कमर में दर्द हुआ ओर बाएं पैर से चलने में तकलीफ होने पर उन्हें खण्डवा ले जाया गया। वहां उनका उपचार जारी है। आज सुमित्रा देवी कासडेकर की एमआरआई जांच करवाई गई। जिसकी रिपोर्ट पश्चात दर्द की असली वजह पता चल सकेगी। पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी लेने भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन भी हॉस्पिटल पहुंचे। जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी का कुशल क्षेम जाना। आमतौर पर रीढ़ की हड्डी के ज्वाइंट पर कोई नस दबने से इस प्रकार की समस्या होती है। जो उपचार पश्चात ठीक हो जाती है।
Tags
burhanpur