नगर पालिका परिषद द्वारा चलाया जा रहा एक मास्क अनेक ज़िंदगी अभियान | Nagar palika parishad dvara chalaya ja rha ek mask anek zindagi abhiyan

नगर पालिका परिषद द्वारा चलाया जा रहा एक मास्क अनेक ज़िंदगी अभियान

नगर पालिका परिषद द्वारा चलाया जा रहा एक मास्क अनेक ज़िंदगी अभियान

धार - कोरोना से लडने, बचने व अपने राज्य की जनता स्वस्थ्य रहे स्वच्छ रहे उसके लिए  *एक मास्क अनेक जिन्दगी अभियान* चलाया जा रहा है। अभियान  के तहत नगर पालिका  धार में मास्क बैंक स्थापित किया गया।

मास्क बैंक से कोई भी जरूरत मंद निःशुल्क मास्क ले सकेगा,,,साथ ही कोई भी दानदाता, स्वम सहायता समूह, या कोई निजी सस्था मास्क दान कर सकते है।

नगर पालिका परिषद द्वारा चलाया जा रहा एक मास्क अनेक ज़िंदगी अभियान

नगर पालिका अध्यक्ष श्री पर्वत सिंह जी चौहान द्वारा फिता काटकर *मास्क बैंक* का उदघाटन किया गया, अध्यक्ष महोदय द्वारा मास्क बैंक में मास्क क्रय करने के लिए 500 रुपए दान स्वरुप दिए। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कालीचरण सोनवानिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विजय कुमार शर्मा, स्वस्थ्य अधिकारी आनंद कुमार सिंह राठौर, समस्त पार्षद गण, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।  

नगर पालिक द्वारा शहर में एक रथ भी चलाए जा रहा है जिसमें बड़ी स्क्रीन  LED पे कोरॉना से बचने के लिए जन जागरूक वीडियो क्लिप चलाएं जा रहे है और रथ के साथ नागर पालिका टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वालो को शक्त चेतावनी के साथ मास्क वितरित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post