मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार | Madak padarth ganja ki taskri main lipt aropi giraftar

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

9 किलो 350 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख रुपए का जप्त

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

              आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री अपूर्वा किलेदार के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी कुण्डम श्री प्रताप सिंह मरकाम के नेतृत्व में गठित टीम को 1 आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर 9 किलो 350 ग्राम गांजा जप्त करने में महत्पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
            थाना कुण्डम में दिनांक  27-8-2020 की शाम को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम राजा इमलई ददरा टोला के आगे पलास के पेड़ के पास सुरेन्द्र साहू नाम का व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुये बेचने की फिराक में खड़ा है, यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से शाम लगभग 7 बजे दबिश दी गयी,  मुखबिर के बतायेनुसार  ग्राम राजा इमलई ददरा टोला मेन रोड के किनारे पलास के पेड़ के पास एक व्यक्ति दाहिने हाथ में एक सफेद रंग की बोरी लिये खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र साहू उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कुण्डम   बताया जिसे मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली जो हाथ में लिये हुये सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला जो तौल करने पर  09 किलो 350 का होना पाया गया, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहाॅ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

            आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में  थाना प्रभारी कुण्डम श्री प्रताप सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक रूप सिंह कुशराम, आरक्षक जागेश्वर, विश्रामसिंह, प्रिंस कुमार, भीमू सोनवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News