कुक्षी नगर परिषद का एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान
धार - नगर परिषद कुक्षी द्वारा एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान की शुरुआत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कैलाषचन्द्र कर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 01/08/2020 को नगर परिषद कार्यालय पर की गई। इस अवसर पर नगर परिषद कुक्षी अध्यक्ष मुकामसिह किराडे द्वारा एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान की शुरुआत जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क वितरण कर की गई। मु.न.पा.अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक 05.08.2020 समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण व उपस्थित सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहर हित के लिए मास्क दान करने की अपील हेतु नगर परिषद कार्यालय से सिनेमा पाटी तक रैली का आयोजन किया गया, व रैली के माध्यम से नागरिकों को मास्क बैंक की स्थापना के बारे में बताया जाकर परिषद द्वारा 30 मास्क का जरुरतमंदो को वितरण किया गया।
साथ ही आमजन को बताया गया की नगर परिषद कार्यालय में मास्क बैंक पर जाकर मास्क दान कर सकते है एंव दान में प्राप्त होने वाले मास्क को परिषद द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जावेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कैलाश कर्मा के निर्देशानुसार नागरिकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की समझाईश देने व रोकने टोकने हेतु निकाय का कर्मचारी अमला प्रतिदिन शहर के मुख्य बाजारों में घुमकर नागरिकों व व्यापारियों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टंेिसंग का पालन करने, मास्क ठिक से लगाने, समय-समय पर हाथों को धोने व हैंड सैनिटाइजर से सैनिजाइज करने की समझाइश दी जा रही है।
Tags
dhar-nimad