कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है! उनकी पहचान कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता तौर पर की जाती थी उन्हें टीवी डिबेट में अक्सर देखा जाता था जहां वह टीवी चैनलों पर डिबेट मे प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे वो एक पक्के कांग्रेसी एवं सच्चे देशभक्त थे जिला कांग्रेस ने राजीव त्यागी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वो एक कांग्रेस पार्टी की मजबूत सिपाही एवम दमदार प्रवक्ता के रूप में जाने जाते थे, उनका निधन कांग्रेस पार्टी की ना भरे जा सकने वाली क्षति है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें वह परिवार जनों को संबल प्रदान करें !जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, विधायक वीर सिंह भूरिया, विधायक वॉल सिंह मेडा युवा नेता डॉ विक्रांत भूरिया पूर्व विधायक जेवियर मेडा जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रूप सिंह डामोर, हेमचंद डामोर जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल जिला कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष हर्ष जैन वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश रांका रमेश डोशी जिला पंचायत अध्यक्ष शांति डामोर उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर नगर पालिका अध्यक्ष मनूबेन डोडियार शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना कांग्रेस नेता विजय पांड, मनीष व्यास, राजेश भट्ट,विनय भाबोर ,आशीष भूरिया, बंटू अग्निहोत्री, मनोहर भंडारी, प्रकाश जैन, अलीमुद्दीन सैयद, जितेंद्र अग्निहोत्री, यशवंत पंवार, मथियास भूरिया, विजय भाबर, गोपाल शर्मा, अविनाश डोडियार, रशीद कुरेशी, शंकर सिंह भूरिया, विधानसभा प्रवक्ता रिंकू रनवाल ,बंटी डामोर आदि ने राजीव त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब स्तब्ध और दुखी हैं इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ है।
Tags
jhabua