अमृत महोत्सव के लिये राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भेजी शुभकामनाएं | Amrit mahotsav ke liye rashtriya padadhikariyon ne bheji shubhkamnaye

अमृत महोत्सव के लिये राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भेजी शुभकामनाएं

अमृत महोत्सव के लिये राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भेजी शुभकामनाएं

थांदला (कादर शेख) - अ. भा. नाहर बन्धु  महासंघ मध्यप्रदेश इकाई के संस्थापक सदस्य व पितृ पुरुष बाबूलाल नाहर (जावरा) के सम्मान में होने वाले अमृत महोत्सव के लिए नाहर बन्धु महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश नाहर (पुणे), राष्ट्रीय महासचिव अनिल नाहर (उदयपुर) युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मशहूर गायक विशाल नाहर (मन्दसौर), भवानी माताजी के परम् उपासक राजेन्द्र नाहर (कर्नाटक), हंसराज नाहर व अजय नाहर (चेन्नई)   सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण नाहर (इंदौर) व कार्यक्रम संयोजक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र नाहर (इंदौर) एवं प्रचार प्रभारी पवन नाहर (थांदला) को व्हाट्सएप विडियो मैसेज, एवं मोबाइल पर शुभकामना सन्देश देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। उल्लेखनीय है पूरे भारत मे चारों तरफ रहने वाले नाहर परिवार को एक जुट करने व उन्हें एक परिवार के रूप में स्थापित करने में बाबुलालजी नाहर का अहम योगदान रहा है। उनके द्वारा सकल नाहर बन्धुओं के उत्थान के चिंतन ने अनेक समाज संघ को भी एकत्रीकरण का संदेश दिया है। उनके 75 बसन्त पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश के सकल नाहर बन्धुओं ने विगत दिवस एक बैठक कर उनका अमृत महोत्सव मनाते हुए उनके सेवाकार्यों के प्रति उन्हें धन्यवाद देने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन नाहर (थांदला) द्वारा दी गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post