राजीव गांधी जी की 76 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई | Rajiv gandhi ji ki 76 jayanti sadbhavna divas ke roop main manai

राजीव गांधी जी की 76 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई 

राजीव गांधी जी की 76 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई

रतलाम (युसूफ अली बोहरा) - शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया  ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा राष्ट्रीय विकास में दिए गए योगदान की सराहना की एवं राजीव जी द्वारा देश में लाई गई संचार क्रांति एवं  युवाओं को मतदान अधिकार, सत्ता के विकेंद्रीकरण ,जैसी योजनाओं के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा!

पूर्व विधायक पारस दादा ने संबोधन देते हुए राजीव जी की क्षेत्र की शांति ,सहिष्णुता के लिए दी गई कुर्बानी को याद किया!

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी ने भी संबोधित करते हुए राजीव जी द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों को याद किया !पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय में श्री राजीव जी ने ही महिला आरक्षण दीया जिसके कारण देश की महिलाएं सदैव उनका स्मरण करेगी! 

उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने राजीव जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, कार्यक्रम पश्चात जन्म दिवस के उपलक्ष में मिठाई वितरण किया गया एवं चौराहे पर जरूरतमंदों को मास्क वितरण किया गया!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री विनोद मिश्रा मामा ,राजीव रावत, रजनीकांत जी व्यास, बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, महीप मिश्रा, मनोज पांडे, संगीता काकरिया, आयुष सिंह राठौड़, नीलेश शर्मा ,शैलेंद्र सिंह अठाना, वहीद भाई शेरानी, चंद्र प्रकाश पुरोहित, जगदीश अकोदिया, मुकेश मीणा, फैयाज मंसूरी, अनिल पुरोहित, दिलीप कौशल चौकी, जमील खान, बाबूलाल बंडोरिया, जितेंद्र पंडित ,कपिल भराडिया, विजय पंड्या लाला, राजकुमार जैन लाला, विनय पंड्या,छोटू चावड़ा, कैलाश सोलंकी ओपी त्रिपाठी जी, संजय खंडकर ,प्रदीप बटवाल, आदि उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News